वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ बाबर आजम ने फिर रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ बाबर आजम ने फिर रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

पाकिस्तान (PAKISTAN) और वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के बीच 3 मैचों की अंतराष्ट्रीय वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 जून को पाकिस्तान के मुल्तान में खेला गया। पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम (BABAR AJAM)  कितने कमाल के खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं ये तो हम सब जानते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बाबर ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया हैं। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में-

बाबर आजम ने अपने अर्धशतक से किया एक और रिकॉर्ड अपने नाम

Babar Azam breaks Virat Kohli's incredible world record with century against WI | Cricket - Hindustan Times

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज कल 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 276 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 32.2 ओवर में ही 155 पर ऑल आउट हो गई। और पाकिस्तान ने 120 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली। बाबर आजम ने इस मैच में 93 गेंदों में 77 रन की धुआंधार पारी खेली। बाबर ने अपनी यह अर्धशतकीय पारी से एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर द्वारा इंटरनेशलन क्रिकेट में लगातार 9 पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं। अब तक किसी भी टीम के खिलाड़ियों इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 9 पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के पास नहीं हैं।

कुछ ऐसा रहा हैं बाबर आजम के लगातार अर्धशतक बनाने का सिलसिला

Babar Azam breaks yet another record

बाबर आजम जब से पाकिस्तान  के कप्तान बने हैं तब से ही वो अपने खेल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। और पाकिस्तान क्रिकेट को भी ऊंचे स्तर पर लेकर जा रहे हैं। बाबर के पास अब लगातार 9 पारियों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं। आइए आपको बताते हैं कि कहां से इसकी शुरूआत हुई थी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर ने दूसरे टेस्ट में 196 रन बनाए थे। फिर इसके बाद तीसरे टेस्ट में 66 और 55 रनों की पारी खेली थी।

इसके अलावा बाबर ने टी-20 इंटरनेशनल मैच में 66 रन बनाए थे। और हाल ही में खेले जा रहे वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 103 रन और दूसरे वनडे मैच में 77 रन बनाकर पिछले 9अंतराष्ट्रीय पारियों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।