पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) के लिए क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट चल रहा हो उन्होंने हर फॉर्मेट में रिकॉर्डों की झड़ी लगाने की ठान ली हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी बाबर ने अपने शतकीय पारी से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 508 रनों का लक्ष्य मिला हैं।
दूसरे टेस्ट मैच में भी बाबर आजम ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। आइए आपको बाबर के नए रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
बाबर आजम ने बनाया यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं, जिसमें पाकिस्तान की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही हैं। दूसरा टेस्ट मैच भी दोनों टीमों के बीच शुरू हो चुका हैं। जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को जीत के लिए 508 रनों का लक्ष्य दिया हैं। चौथे दिन के अंत तक पाकिस्तान ने 1 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) के कप्तान बनने के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार अच्छे कदम पर ही जाते दिख रही हैं।
बाबर ने भी कप्तान होने के साथ-साथ अपने बल्ले के दम पर रिकॉर्ड लगाना शुरू कर दिया हैं। बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन के अंत कर 38 गेंदों में 26 रन बनकार क्रिज पर टिके हुए हैं। रनों के हिसाब से देखा जाए तो यह छोटी सी ही पारी हैं। लेकिन इस पारी ने बाबर आजम ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं।
बाबर आजम कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर चुके हैं। बाबर आजम अब उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। बाबर आजम ने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI), फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और केन विलियम्सन की बराबरी कर ली हैं। बाबर आजम इस लिस्ट में दुनिया के पांचवें और ऐसा कारनाम करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
आईसीसी रैकिंग में भी छाया हुआ हैं बाबर का जलवा

पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ही अपने करियर में 10,000 और टेस्ट करियर में 3,000 रनों का आंकड़ा पूरा किया था। श्रीलंका सीरीज के पहले मैच में उन्होने शतकीय पारी खेली थी और दूसरे टेस्ट मैच में वो शानदार फॉ़र्म से क्रिज पर टिके हुए हैं।
आईसीसी टेस्ट रैकिंग में भी बाबर अपना शानदार जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं। आईसीसी टेस्ट रैकिंग में टॉप बल्लेबाजों की सूची में बाबर आजम ने तीसरे पायदान पर छलांग मारी हैं। बाबर 874 अंको से साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं वनडे और टी-20 रैकिंग की बात करें तो बाबर आजम इनमें टॉप पर मौजूद हैं।
