भारत को 2011 में विश्व विजेता बनाने वाले दिग्गज की भारतीय टीम में हुई वापसी, एक बार फिर ट्रॉफी उठाती दिखेगी भारत

By Twinkle Chaturvedi On July 26th, 2022
पैडी अप्टन की भारतीय टीम में हुई वापसी, फिर विश्व विजेता बनेगी भारत

पैडी अप्टनः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 2011 का विश्व कप जीतने के बाद अब तक किसी टूर्नामेंट को अपने नाम नहीं कर पायी हैं। क्रिकेट फैंस कब से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब भारत फिर से विश्व कप को हाथ में उठाएगी। भारतीय टीम में प्रतिभा की कोई कमीं नहीं है हर खिलाड़ी अपने आप में मैच विनर हैं, जो भारत के लिए खेल बदल सकते हैं।

भारतीय टीम आगामी विश्व कप (T20 WORLD CUP) में नए कप्तान और नए कोच के साथ नजर आने वाली हैं जिससे टीम में एक अच्छा बदलाव नजर आ रहा हैं। लेकिन इस बदलाव के साथ भारतीय टीम में उस शख्स की वापसी होने जा रही हैं जिन्होने भारत के 2011 विश्व कप जीतने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

पैडी अप्टन की भारतीय टीम में हुई वापसी

पैटी अप्टन (PADDY UPTON) जो साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के मशहूर मेंटल कंडीनिशनिंग कोच हैं। पैडी भारतीय टीम के 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम में भारत का हिस्सा थे। हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) ने पैडी अप्टन को टीम में वापस बुला लिया हैं। जानकारी के अनुसार पैडी सीधा वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं। वेस्टइंडीज दौरे के टी-20 सीरीज के साथ पैडी टीम इंडिया के लिए अपना काम करना शुरू करेंगे।

बोर्ड ने पैडी अप्टन की टीम में वापसी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया हैं। पैडी अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप तक भारतीय टीम के साथ जुड़े रहेंगे। पैडी अप्टन इस साल आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ टीम कैटालिस्ट के रूप में जुड़े थे। राजस्थान ने 2008 के बाद सीधा इस आईपीएल में फाइनल में पहुंचती दिखी थी। पैडी की टीम में मौजूदगी शुभ संकेत देती नजर आ रही हैं।

पैडी अप्टन और राहुल द्रविड़ की जोड़ी दिलाएगी भारतीय टीम को ट्राफी

पैडी अप्टन ने साल 2011 में पूर्व भारतीय कोच गैरी कस्टर्न और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के साथ टीम बनाकर भारत को विश्व विजेता बनाया था। पैडी ने भारतीय खिलाड़ी को देश में खेले जा रहे दबाव के बीच खिलाड़ियों को उनकी पूरी क्षमता इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया था। भारतीय टीम विश्व कप में नए कोच और कप्तान के साथ नजर आएगी। राहुल द्रविड़ भारत के हेड कोच हैं वहीं रोहित शर्मा कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

आपको एक दिलचस्प बात यह बताए कि कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) और पैडी अप्टन पहले भी एक साथ काम करते हुए नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी साथ में 2010 में आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए काम करते हुए नजर आ चुके हैं। और इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ मेंटर और कोच की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं।

दोनों की जोड़ी पहले भी साथ में कमाल करती हुई नजर आयी हैं। शायद इसीलिए पैडी अप्टन को टीम में वापस बुलाया गया हैं। दोनों की शानदार जोड़ी भारत के लिए सफलता का पल लिखने के लिए तैयार हैं।

Tags: पैडी अप्टन, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़,