IPL 2022, GT vs MI: गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी अपने अंदाज में करेगी बदलाव, पावर प्ले में रनों की बारिश होनी की संभावनाएं

By Akash Ranjan On May 6th, 2022
IPL 2022, GT vs MI: गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी अपने अंदाज में करेगी बदलाव, पावर प्ले में रनों की बारिश होनी की संभावनाएं

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच लीग स्टेज का 51वां मुकाबला 6 मई को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक स्टार बल्लेबाज़ मौजूद है। वहीं दोनों टीमों के लिए उनके सलामी जोड़ी पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। क्योंकि अगर टीम को अच्छी शुरुआत मिलेगी तो ही वह स्कोरबोर्ड पर एक अच्छा टोटल खड़ा कर पाएंगे या सफलतापूर्वक उस लक्ष्य का पीछा कर पाएंगे। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले (GT vs MI) में गुजरात टाइटंस का ओपनिंग पेयर क्या रहने वाला है।

गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी – शुभमन गिल- रिद्धिमान साहा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस के लिए पारी का आगाज़ स्टाइलिश बल्लेबाज़ शुभमन गिल और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड ने किया था। लेकिन गुजरात की टीम को इनकी सलामी जोड़ी बिलकुल भी रास न आई। वेड एक के बाद एक लगातार फ्लॉप होते चले गए। उनका समय फील्ड पर काम और ड्रेसिंग रूम में ज़्यादा बीतने लगा जिसका सीधा असर गुजरात के ओपनिंग पेयर पर पड़ने लगा। जिसके बाद आईपीएल के महाकुंभ में पहली बार हिस्सा ले रही गुजरात टाइटंस के लिए उनकी सलामी जोड़ी ख़तरे की घंटी बन गई।

बाद में गुजरात टाइटंस ने मैथ्यू वेड की जग़ह भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा को न सिर्फ़ टीम में लिया बल्कि अपनी सलामी जोड़ी भी बनाया। इसके बाद से ही साहा शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज़ करने लगे। हालांकि यह ओपनिंग पेयर भी शुरू में फ्लॉप रहा। 2 मुकाबलों में फेल होने के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। जिसके चलते अगले दोनों मुकाबलों में दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की।

गुजरात टाइटंस को प्ले ऑफ़ में जाने के लिए ज़रुरत है सिर्फ़ एक जीत की


आईपीएल 2022 के इस सीजन में अब तक गुजरात ने कुल 10 मैच खेले हैं जिसमे से टीम ने 8 बार जीत हासिल की है। ख़ास बात है कि 16 अंकों के साथ गुजरात पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अब तक की सबसे कमज़ोर टीम देखी गयी है और गुजरात अब तक की सबसे मज़बूत। जीसे ज़ाहिर तौर पर गुजरात के लिए ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा मुंबई को रौंदना जिससे उसकी प्लेऑफ़ की टिकट पक्की हो जाए।

Tags: गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियस, रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, सलामी जोड़ी,