वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में सिलेक्टर्स ने इन 3 Players को किया इग्नोर, टीम में नहीं दी जगह

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज का मुकाबला जल्द ही देखने को मिलेगा। जुलाई में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। बीसीसीआई ने 16 सदस्य टीम का गठन कर दिया है। जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में कप्तानी शिखर धवन करने वाले हैं उप कप्तानी की जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा को सौंपी गई है। कई सीनियर खिलाड़ियों को तो रेस्ट पर भेजा गया है।
रोहित शर्मा ,विराट कोहली ,ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं दिखाई देंगे। वही सिलेक्टर्स ने कुछ खिलाड़ियों को तो इग्नोर कर दिया है कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें सिलेक्टर्स में टीम इंडिया में जगह नहीं दी है, आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों (Players) को बीसीसीआई ने नजरअंदाज कर दिया है।
वाशिंगटन सुंदर
भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का भी नाम इस लिस्ट में आता है। इन दिनों वह काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे थे । अभी हाल ही में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने वनडे प्रारूप में विंडीज के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था। आई पी एल 2022 से वाशिंगटन सुंदर क्रिकेट से दूर है क्योंकि उनके चोट आ गई थी हालांकि अब उनके चोट भर गई है लेकिन सिलेक्टर्स ने फिर भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
नवदीप सैनी
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी नवदीप सैनी को आखरी बार 2021 में वनडे में श्रीलंका के खिलाफ खेलते देखा गया था जिसके बाद इन्होंने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तानी की थी लोगों ने अंदाजा लगाया था कि अब जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे लेकिन नवदीप सैनी को सिलेक्टर्स ने इग्नोर कर दिया। नवदीप सैनी ने भारत के लिए सिर्फ 8 मुकाबले खेले हैं नवदीप सैनी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
पृथ्वी शाॅ
इस लिस्ट में भारत के बेहतरीन खिलाड़ी पृथ्वी शाॅ का भी नाम सामने आता है लोगों ने सोचा था कि वेस्टइंडीज के दौरे पर पृथ्वी शॉ जरूर जाएंगे। लेकिन सिलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को भी इग्नोर कर दिया बीसीसीआई ने टीम में इन्हें जगह नहीं दी। वही पृथ्वी शॉ आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। पृथ्वी शॉ धुआंधार बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने मूवी आखरी बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था तब से यह भारतीय टीम से दूर है ।
इसे भी पढ़ें-MS Dhoni अपना 41वां जन्मदिन कर हैं सेलिब्रेट, पत्नी साक्षी के साथ काटा केक, वायरल तस्वीरों मे यह खिलाड़ी भी आया नजर
Tags: नवदीप सैनी, पृथ्वी शाॅ, भारतीय टीम, वाशिंगटन सुंदर, वेस्टइंडीज,