NZ vs SL : श्रीलंका को ग्लेन फिलिप्स का कैच छोड़ना पड़ा महंगा, खेली मैच जीताऊ शतकीय पारी! न्यूजीलैंड ने 65 रनो से दर्ज़ की बड़ी जीत

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था।
वही पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से न्यूजीलैंड ने 65 रनो से मैच जीत लिया है।
न्यूजीलैंड की पारी, 20 ओवर में 167/7
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। एक वक्त न्यूजीलैंड की टीम ने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। फिन एलेन एक रन, डेवोन कॉन्वे एक रन और कप्तान केन विलियम्सन आठ रन बना सके। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। मिशेल 24 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में पचास रन पूरे किए।
इस बीच फिलिप्स ने एक छोर संभाले रखा और 61 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक जड़ा। हालांकि, आखिरी ओवर में फिलिप्स आउट हो गए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने शनाका के हाथों कैच कराया। फिलिप्स 64 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा।
श्रीलंका की पारी, 19.2 ओवर 102 पर ऑल आउट
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने बेहद खराब शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती दो ओवरों में तीन विकेट गंवा दिए हैं। दोनों ओपनर्स पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा पवेलियन लौटे। निसांका और धनंजय खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, मेंडिस ने चार रन की पारी खेली।
पहले ओवर में साउदी ने निसांका को और दूसरे ओवर में बोल्ट ने मेंडिस और डी सिल्वा को पवेलियन भेजा। वहीं, श्रीलंका ने पांच पर ही तीन विकेट गंवा दिए। श्रीलंका ने चौथे ओवर में चौथा विकेट गंवाया। ट्रेंट बोल्ट ने चरिथ असलंका को फिन एलेन के हाथों कैच कराया।
NZ vs SL : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 – फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे (विकेट कीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनेर, टिम साउथी, ल्योकी फर्ग्युसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
श्रीलंका प्लेइंग 11- पाथुम निसंका, कुसाल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वणिंदो हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशन, महीश तीक्षणा।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, श्रीलंका,