NZ vs SL: सेमीफइनल की जंग के लिए न्‍यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से शनिवार को, जाने कब कहाँ और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

By Akash Ranjan On October 28th, 2022
न्‍यूजीलैंड

टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup 2022) में शनिवार यानी 29 अक्टूबर को ग्रुप-1 की टेबल टॉपर न्‍यूजीलैंड (New Zealand) का मैच श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है। श्रीलंका की टीम इस वक्‍त छह देशों के ग्रुप में पांचवें स्‍थान पर है। क्‍वालीफायर राउंड के माध्‍यम से सुपर-12 में प्रवेश करने वाली लंकाई टीम ने दो में से एक मुकाबला जीता है जबकि एक अन्‍य मैच में उन्‍हें शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

न्‍यूजीलैंड ने दो में से एक मैच जीता है और दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सेमीफाइनल के लिहाज से इस ग्रुप में पेच फंसता नजर आ रहा है। अफगानिस्‍तान का छोड़कर अन्‍य पांच टीमों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। ऐसे में दोनों टीमों के बेच यहाँ मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। तो आइये जानते है इस मैच के लाइव प्रसारण (Live Cricket Streaming) और स्टीमिंग की डिटेल्स के बारे में।

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कब खेला जाएगा?

शनिवार 29 अक्‍टूबर को न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला शुरू होगा।

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा?

स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?

डिजनी हॉट स्‍टार के माध्‍यम से न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर भी देखा जा सकता है।

NZ vs SL : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 (संभावित) –फिन एलेन, डिवॉन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनेर, टिम साउथी, ल्योकी फर्ग्युसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

श्रीलंका प्लेइंग 11 (संभावित) – पाथुम निसंका, कुसाल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वणिंदो हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशन, महीश तीक्षणा।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड,
Exit mobile version