NZ vs SL : “मैं और डैरिल इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि ”, श्रीलंका को अपनी पारी से हारने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने किया खुलासा, इन्हे दिया सफलता का श्रेय

By Akash Ranjan On October 29th, 2022
NZ vs SL : “मैं और डैरिल इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि ”, श्रीलंका को अपनी पारी से हारने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने किया खुलासा, इन्हे दिया सफलता का श्रेय

न्यूजीलैंड टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) के सुपर-4 मुकाबले में बेहद ही शानदार प्रदर्शन दिखाया। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Cricket Team) के लिए तूफ़ानी मैच जीताऊ पारी खेली। 29 अक्टूबर यानी आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 27वां मुकाबला खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड टीम के इस स्कोर में अहम योगदान फिलिप्स का रहा। उन्होंने टीम के लिए आतिशी शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाज़ा गया है।

ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी शतक जड़ने के बाद दिया बयान

श्रीलंका के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। जहां टीम के सभी बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हुए, वहीं उन्होंने तूफ़ानी शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से ही टीम जीत हासिल करने में सफल हो पाई। ग्लेन के शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद उन्हें मैच खत्म होने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया। मैच प्रेज़न्टैशन पर बात करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बने ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि,

“मैं और डैरिल इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि हमें जहां तक हो सके सकारात्मक रहना है और कोशिश करना है कि सही निर्णय लें। लेकिन धीमी गेंदों के खिलाफ खेलना थोड़ा मुश्किल था। मगर हम एक प्रतिस्पर्धी कुल तक पहुंचाने में कामयाब रहे। मैं धीमे गेंदबाजों के खिलाफ नहीं खेल सका। हालांकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने कौशल का प्रदर्शन करने में कामयाब रहा, खासकर जब गति तेज थी।”

ग्लेन फिलिप्स ने अपनी टीम के गेंदबाजों की तारीफ

ग्लेन (Glenn Phillips) ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि,

“बाद में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। लेकिन, फील्डिंग के दौरान मुझे थोड़ी समस्या हुई जिसकी वजह से मुझे खिलाड़ियों ने रिस्क नहीं लेने की सलाह दी। शुरुआती विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण था और हम इसे जल्दी करने में कामयाब रहे। यह हमारे गेंदबाजों और फील्डर्स का एक असाधारण प्रदर्शन था, हम पूरे समय आत्मविश्वास से भरे थे।”

ऐसा रहा मैच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था।

वही पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से न्यूजीलैंड ने 65 रनो से मैच जीत लिया है।

Tags: ग्लेंन फिलिप्स, टी20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड टीम, श्रीलंका,
Exit mobile version