ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

टी20 विश्व कप 2023 के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी भारतीय टीम मैनेजमेंट का ऋषभ पंत से प्यार नहीं खत्म हो रहा. सीरीज की आखिरी और तीसरे मुकाबले में भी पंत को ही खेलने का मौका मिला जिससे फैंस बुरी तरह से नाराज नजर आ रहे हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में सभी विकेट गंवाकर 19.4 ओवरो में 160 रन बनाए.

फैंस के निशाने पर रहे ऋषभ पंत

टी20 सीरीज में पहले से ही 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम ने सीरीज के फाइनल मुकाबले में भी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका देकर संजू सैमसन को बाहर ही रखा. जिसके कारण फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. वहीं संजू सैमसन के लिए दुख भी प्रकट कर रहे हैं. मैच की पहली पारी की बात करें तो न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 59 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

वहीं ग्लेन फिलिप्स ने भी उनका साथ देते हुए 54 रनों की पारी खेली. जिसके कारण न्यूजीलैंड की टीम ने 19.4 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 160 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 4-4 विकेट अपने नाम किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/viratkohli71_/status/1594919557399203840?s=20&t=wyduk-L-ZedVeqxqbaecSA

https://twitter.com/aaditea__/status/1594969535572217856?s=20&t=wyduk-L-ZedVeqxqbaecSA