न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में BCCI करायेगी इस दिग्गज की टीम में वापसी, अकेले दम पर पलट सकता है पूरा मैच

By Tanu Chaturvedi On January 13th, 2023
रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा: टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका सीरीज में बिजी है। श्रीलंका के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए तैयारियों में जुटना है। इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी को मौका देने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी और कैसे करता है दुश्मनों की छुट्टी….

टीम इंडिया में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इसके लिए रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने टीम की ओर से खेलने का मौका दिया है। रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, वह एनसीए को फिटनेस टेस्ट भी देंगे।

बीसीसीआई ने कही ये बात

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने रवींद्र जडेजा को लेकर कहा कि जडेजा बेहतर कर रहे हैं। वह फिटनेस टेस्ट के लिए एनसीए में हैं। एक बार जब वह परीक्षण में चोट के आकलन में सफल हो जाता है, तो उसे एनसीए से मंजूरी मिल जाएगी और फिर इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में मौका मिल सकता है।

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा टीम इंडिया से एशिया कप में चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। दाहिने घुटने में चोट लगने की वजह से बाहर हो गए थे जो केवल भारत के लिए दो मुकाबले खेल पाए थे। वह अगर टीम में शामिल होते हैं, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूती से उतरेंगे। उनके टीम में शामिल होने से फैंस काफी खुश हैं।

रवींद्र जडेजा के अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह भी टीम से बाहर चल रहे हैं, उनको श्रीलंका सीरीज में मौका दिया जाना था, लेकिन अब वो ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी बाहर कर दिए जा सकते हैं। खिलाड़ी की टीम में वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं।

Tags: बीसीसीआई, रवींद्र जडेजा,
Exit mobile version