Nitish Rana: आईपीएल 2023 का 16वां सीजन बेहद ही शानदार नज़र आ रहा है. बता दें की, कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कोलकाता ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी है. लेकिन इस जीत को नज़र लग गई है. पूरी टीम जुर्माने की जकड़ में आ गई है. आइए बताते हैं की आखिर क्यों पूरी टीम पर जुर्माना लगा है.
Nitish Rana की टीम जीतने के बाद भी हुई जुर्माने का शिकार
बता दें की, कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) की टीम चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ खेले गए मैच में जीत गई है. इस मैच में कोलकाता का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है. लेकिन इस बेहद बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी टीम जुर्माने की चपेट में आ गई है.
वैसे तो मैच में कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) ने 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को जीत की ओर ले गए. KKR का स्लो ओवर रेट का ये दूसरा मामला है. इस वजह से कप्तान नितीश राणा पर 24 लाख रुपये का फाइन लगा है. जबकि टीम के सभी सदस्यों पर मैच फीस का 25-25 फीसदी या फिर 6-6 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है.
जीत के भी हार गई कोलकाता नाइट राइडर्स
बताया जा रहा है की, कोलकाता वैसे तो ये मैच जीत गई लेकिन फाइन लगने के कारण टीम को बहुत तगड़ा झटका लगा है. अगर मैच की बात की जाये तो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिवम् दुबे ने बनाए. ये मैच भी इतिहास बन गया. इस मैच में कप्तान धोनी ने कोलकाता के शानदार प्लेयर रिंकू सिंह की टीशर्ट पर उन्हें ऑटोग्राफ दिया. जिसके बाद से इसके फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होते रहे.
