Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

By Satyodaya On July 24th, 2022
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

इन दिनों टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) सोशल मीडिया पर छा गए हैं। नीरज चोपड़ा ने देश का नाम रोशन कर दिया है। नीरज चोपड़ा को पूरे भारत की तरफ से बधाइयां दी जा रही हैं। एक बार फिर से उन्होंने देश को मेडल दिलाया है। नीरज चोपड़ा ने भले ही देश को गोल्ड मेडल ना दे पाया हो लेकिन सिल्वर मेडल देकर सभी का सर सम्मान से ऊंचा कर दिया है।

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश को दूसरा मेडल दिलाया है। जिसके चलते नीरज चोपड़ा को हर जगह बधाइयां दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा को जमकर बधाइयां दी जा रही है तो वही नीरज चोपड़ा को पीएम मोदी से लेकर क्रिकेट के खिलाड़ी भी बधाइयां दे रहे हैं।

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

नीरज चोपड़ा

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने आज भारत का नाम पूरे विश्व में एक बार फिर से ऊंचा कर दिया है नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को दूसरा मेडल दिला कर सभी का दिल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां देखो वहां लोग नीरज चोपड़ा की बात कर रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले साल 2021 में इतिहास रचा था। नीरज चोपड़ा ने साल 2021 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंक कर इतिहास रच दिया था

नीरज चोपड़ा को मोदी सहित कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है जिसके लिए नीरज चोपड़ा को सोशल मीडिया पर सभी लोग बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। नरेंद्र मोदी के साथ साथ बबीता फोगाट और अमित शाह ने नीरज को बधाई देते हुए पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं।

Read More-टीम इंडिया के इन 3 स्टार खिलाड़ियों ने International Cricket में नहीं मार पाए हैं एक भी छक्का, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Tags: टोक्यो ओलंपिक, नीरज चोपड़ा, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप,