नसीम शाहः पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच इस वक्त टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं। जिसमें पाकिस्तान की पहली इनिंग में बल्लेबाजी चल रही थी, पाकिस्तान 85 पे 7 विकेट खो चुकी थी। लेकिन कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने अपनी 7वीं टेस्ट सेंचुरी जड़ पाकिस्तान को मुसिबतों से निकालने का काम किया। पाकिस्तान के खिलाड़ी नसीम शाह (NASSEM SHAH) ने आज अपने कप्तान बाबर आजम का पूरे तरीके से साथ दिया।
नसीम शाह ने आज अपनी पारी के दौरान भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) की याद दिला दी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे नसीम ने राहुल द्रविड़ की याद दिलाई।
नसीम शाह ने राहुल द्रविड़ को किया कॉपी
पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच चल रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान अपनी पहली इनिंग में काफी ज्यादा मुसिबत में थी। मात्र 85 के स्कोर के अंदर पाकिस्तान ने 7 विकेट खो दिए थे। फिर कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) की शतकीय पारी ने पाकिस्तान को 218 के स्कोर पर खड़ा किया। नसीम शाह (NASSEM SHAH) जो पाकिस्तान के 10वें खिलाड़ी बनकर मैदान में उतरे थे।
नसीम ने आज बाबर आजम के साथ 70 रन की पॉर्टनरशिप बनाई। लेकिन इस पॉर्टनरशिप में नसीम शाह ने मात्र 5 रन ही बनाए। नसीम ने 39 गेंदों के बाद अपना पहला रन भी बनाया। इसके बाद नसीम शाह कुछ ऐसा करते नजर आए जिससे फैंस को भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की याद आ गई।
दरअसल राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने साल 2008 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 40 गेंदों पर अपना पहला रन पूरा किया था। उस समय मैदान में खिलड़ियों ने खड़े होकर राहुल के लिए तालियां बजाई थी। कुछ ऐसा ही आज नसीम शाह के साथ देखने मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं।
यहां देखें विडियो
Breath taking last wicket partnership between Naseem Shah & Babar Azam, Naseem Shah Celebrated raising his bat
to the dressing room after edging a ball between slips to third man boundary to open his account after 39 balls before
tea break🤗. Babar Azam 95 not out.#SLvPAK pic.twitter.com/jkeCrxMRjO— SADAT KHAN (@hotdevil07) July 17, 2022
