भारतीय
भारतीय

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और इंग्लैंड टीम में बेन स्टोक्स (Ben Strokes) तेज़ गेंदबाज़ी के साथ साथ तूफानी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जजते है। मौजूदा क्रिकेट की दुनिया में इन दोनों का जिस भी टीम में होना लग भग उस टीम की जीत की संभावनाएं अपने आप बढ़ जाती है।

वहीं भारतीय टीम को लंबे समय से एक ऐसे ही प्लेयर की तलाश है जो कि हार्दिक पांड्या की तरह तेज गेंदबाज़ी और आक्रमक बल्लेबाज़ी कर सके। अब सोशल मीडिया पर जम्मू कश्मीर के एक ऐसे ही खिलाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिन्हे भारतीय टीम का अगला हार्दिक पंड्या के रूम में देखा और माना जा रहा है। ऐसे में आइये जानते है इस खिलाडी के बारे में पूरी जानकारी।

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम 7 साल बाद करेगी बांग्लादेश का दौरा, BCCI ने जारी किया वनडे और टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल

जम्मू- कश्मीर से भारतीय टीम को मिला अगला हार्दिक पंड्या

इस तेज गेंदबाज का नाम नासिर लोन है। 25 वर्षीय नासिर लोन घरेलू टूर्नामेंट में अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों को हिलाकर रख देते हैं। और बल्लेबाज़ी में भी टीम की ज़रुरत के हिसाब से चौके छक्के और विकेट बचा के खेलने में माहिर है। हाल ही में नासिर लोन की बॉलिंग और बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पर आईपीएल मिनी ऑक्शन बड़ी फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। जिसके बाद उनकी एंट्री टीम इंडिया में और आसान हो सकती है।

नासिर लोन की रफ्तार से चौंके बल्लेबाज

यह खिलाड़ी है कश्मीर का ऑलराउंडर नासिर लोन। जी हां, नासिर लोन भविष्य में इंडियन टीम के लिए वही भूमिका निभा सकते हैं जो आज हार्दिक पांड्या निभा रहे हैं। वायरल वीडियो में इस युवा खिलाड़ी का दम देखा जा सकता है। इस खिलाड़ी पर आईपीएल की सभी टीमों ने अपनी निगाहें बना रखी है।

नासिर लोन के वीडियो को मोहसिन कमल नाम के एक पत्रकार ने शेयर किया है। इस वीडियो में पहले नासिर अपनी रफ्तार और स्विंग के दम पर विकेट चटकाते नज़र आए हैं और फिर उन्होंने अपनी आक्रमक बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करके बेहद ही आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स जड़े हैं। यह वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इंडिया को हार्दिक जैसा ऑलराउंडर और कश्मीर से खिलाड़ी मिलने वाला है।

यहाँ देखें वीडियो