आज आईपीएल (IPL) का 14 वां मैच 7:30 बजे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा. यह मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में होगा. जहां 3 में से 2 मैच जीतकर कोलकाता टीम के हौसले बुलंद हैं. वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन में अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है. जानिए आज के मैच में किस टीम का पलड़ा है भारी और मुंबई के लिए कौन निभा सकता है आज बड़ी भूमिका…
आज मुंबई इंडियंस के लिए खुद को साबित करने का मौका
यह सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खराब साबित हुआ है. मुंबई की टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर पॉइंट टेबल में फिसड्डी टीमों के साथ है. बताते चलें कि मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती रही है. अब तक के इतिहास में यह टीम पाँच बार विजेता का खिताब अपने नाम कर चुकी है.
कप्तान रोहित को अगर आज के मैच में जीत दर्ज करनी है तो अपने पुराने फॉर्म में वापस लौटना होगा. मुंबई की पूरी टीम को सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा. आज के मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की इंट्री तय मानी जा रही है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सूर्यकुमार यादव के आने से टीम की बैटिंग ऑर्डर और मजबूत होगी.
MI Vs KKR मैच में जानिए क्या कहते हैं पुराने आँकड़े?
आईपीएल के पिछले रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो कोलकाता की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ बहुत कम बार ही जीत दर्ज कर पाई है और हमेशा जूझती ही नजर आई है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 29 मैच खेले गए हैं. जिसमें से सिर्फ 7 मैचों में KKR जीत पाई है बाकी 22 में मुंबई इंडियंस को ही जीत मिली है.
इस सीजन में मुंबई के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय है. जसपीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. और रन लुटाने के मामले में काफी महंगे साबित हुए हैं. इस बार कोलकाता को श्रेयस अय्यर के रूप में नया कप्तान मिल है. अय्यर की अगुवाई में KKR अबतक अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आज के मैच में KKR और MI के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

Leave a Reply