मिसेज़ महेंद्र सिंह धोनी के पिता ने चाय की फैक्ट्री में 30 साल तक किया काम, शादी से पहले ऐसी दिखती थी साक्षी

By Aditya tiwari On May 31st, 2022
मिसेज़ महेंद्र सिंह धोनी के पिता ने चाय की फैक्ट्री में 30 साल तक किया काम, शादी से पहले ऐसी दिखती थी साक्षी

महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI)आज भारत की एक ऐसी हस्ती बन गये हैं. जिनका नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर है.धोनी भारत की क्रिकेट टीम को उस मुकाम तक ले गये हैं जिसका सपना हर भारतीय दर्शक देखता है टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले धोनी का एक समय ऐसा भी आया था जहाँ उनकी गिरती फॉर्म की वजह से उन्हें काफी आलोचनाये सहनी पड़ी थी .इस मुश्किल समय में महेंद्र सिंह धोनी को जिसने सहारा दिया था वो थी उनकी धर्म पत्नी साक्षी. जी हां आज हम आपको बतायेंगे धोनी और उनकी पत्नी की लव स्टोरी की कुछ अनसुनी बातें.

मिसेज़ धोनी की शादी से पहले की फोटो

भारतीय टीम के लिए बेहतरीन फिनिश करने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल पर ज्यादा फोकस करते हैं इसलिए वह सोशल मीडिया का उपयोग ना के बराबर करते हैं. लेकिन अगर बात हो उनकी धर्म पत्नी साक्षी की तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती हैं.और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है.आये दिन वो अपनी और महेंद्र सिंह धोनी से जुडी तस्वीरे फैन्स के लिए शेयर करती रहती हैं और शादी से पहले की अपनी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पुराने दोस्तों के साथ की फोटो शेयर की हैं.

घर खर्च चलाने के लिए साक्षी के पिता करते थे एक टि कंपनी में काम

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत की मुलाकात 2008 में कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी.बता दे उस दौरान साक्षी अपनी होटल मैनेजमेंट की पढाई पूरी करके उस होटल से ट्रेनिंग कर रही थी.दोनों की पहली मुलाकात के बाद धोनी का दिल साक्षी पर  आ गया. जिसके 2 साल बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के 7 फेरे लिए.

जी हां 10 जुलाई 2010 में इस लव कपल ने शादी कर ली थी.और दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम है जीवा. बता दे की महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के पिता राजेंद्र सिंह रावत ने घर का खर्चा चलाने के लिए कोलकाता की एक टी कंपनी में 30 साल तक काम किया है.

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी,
Exit mobile version