महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सादगी भरे अंदाज से जीता फिर से दिल, रांची एयरपोर्ट में कुछ यूं नजर आए कैप्टन कूल, वायरल हुआ विडियो
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सादगी भरे अंदाज से जीता फिर से दिल, रांची एयरपोर्ट में कुछ यूं नजर आए कैप्टन कूल, वायरल हुआ विडियो

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) हमेशा कहीं पर भी हो अपने फैंस से मिलने का समय निकाल लेते हैं। धोनी अपने डाऊन टू अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। जब कभी भी उनकी और उनके फैंस की तस्वीर या वीडियो आती हैं लोगों के दिलों पर घर कर जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। धोनी को हाल ही में रांची एयरपोर्ट (RANCHI AIRPORT) में देखा गया जहां वो कूल अंदाज में महिला पुलिस कर्मियों, और अपने प्रशंसको के साथ बात करते हुए नजर आए।

रांची एयरपोर्ट में महेंद्र सिंह धोनी ने फिर जीता दिल

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया से सबसे चमकते सितारे हैं। धोनी ने भारत (INDIA) के लिए हर बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। धोनी के बाद अब तक कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया हैं और ना ही उनसे पहले किसी ने किया था। क्रिकेट में धोनी के योगदान को कभी कोई छू नहीं सकता हैं। उसी प्रकार उनके स्वभाव को भी मैच कर पाना मुश्किल हैं।

हम सब उनके इस नेचर की केवल सराहना कर सकते हैं।  महेंद्र सिंह धोनी 44वें शतरंज ओलपिंयाड के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने चेन्नई के लिए रांची एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ महिला पुलिस कर्मी कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आ रही थी। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं।

इस विडियो में धोनी महिला पुलिस कर्मियों से बात-चीत करते नजर आते हैं। साथ ही में धोनी एयरपोर्ट में मौजूद कर्मचारियों से और अपने फैंस से सादगी से मिलते हुए नजर आए। धोनी का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। धोनी हर बार अपने स्वभाव से साबित कर देते हैं कि उनके जैसा और दूजा कोई हैं ही नहीं।

यहां देखें वीडियो