महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया में पहली बार कैसे मिला था गोल्डन चांस? जानिए पूरी कहानी खुद माही की जुबानी

By Akash Ranjan On June 5th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया में पहली बार कैसे मिला था गोल्डन चांस? जानिए पूरी कहानी खुद माही की जुबानी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का खेल प्रदर्शन और कप्तानी से पूरी दुनिया वाकिफ़ हैं। क्रिकेट न देखने वाले भी माही के बारे में जानते हैं और उनकी खेल समझ से हर बार उनको सलाम करते हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में खून नाम कमाया है और वो आज भी कमा रहे हैं। यही वज़ह है कि धोनी हमेशा चर्चाओ में बने रहते हैं। धोनी ने हाल ही में तिरूवलूर जिला क्रिकेट संघ (टीडीसीए) के रजत जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बताया है कि उन्हे टीम इंडिया में खेलने का गोल्डन चांस कैसे मिला। तो आइए और जानते हैं इस बारे में।

महेंद्र सिंह धोनी को इस तरह मिला था गोल्डन चांस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का कहना है कि क्रिकेटरों को अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस होना चाहिए क्योंकि यह शीर्ष स्तर पर पहुंचने के लिए पहला कदम होता है। धोनी ने तिरूवलूर जिला क्रिकेट संघ (टीडीसीए) के रजत जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि,

“पहली बार है जब मैं जिला संघ की सफलता के मौके पर आयोजित जश्न का हिस्सा बन रहा हूं। मैं अपने जिला क्रिकेट संघ (रांची) को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा। क्रिकेटरों को अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस होना चाहिए। मुझे फक्र है कि मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला लेकिन अगर मैं अपने जिले या स्कूल के लिए नहीं खेला होता तो यह मुमकिन नहीं होता।”

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उनके साथ आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी मौजूद थे। धोनी वर्तमान में आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।

ऐसा रहा है MS Dhoni का क्रिकेट करियर

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। साल 2011 में टीम इंडिया ने माही की अगुआई में वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया वहीं 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था।

भारतीय क्रिकेट टीम ने धोनी की कप्तानी में 60 टेस्ट मैच खेले। इनमें 27 टेस्ट जीते जबकि 18 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 15 टेस्ट ड्रॉ रहे। वनडे की बात करें तो धोनी ने 200 वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी की जिसमें 110 जीते जबकि 74 में हार मिली। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उसने 41 जीते जबकि 28 में हार का सामना करना पड़ा।

Tags: गोल्डन चांस, टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version