ENG vs IND: दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, सबकी नजरों में आ गई ये बड़ी बात

भारतीय टीम इन दिनों एजबेस्टन के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेल रही है। जिसमें भारतीय टीम दो मैच जीत चुकी है। भारतीय टीम को दूसरे दिन जीत दिलाने में सबसे ज्यादा योगदान भुनेश्वर कुमार का रहा है। वहीं दूसरे दिन मैच में भारतीय टीम को 49 रनों की शानदार जीत मिली है। भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं और भारतीय टीम को जीत हासिल कर आई है।
इसी के साथ साथ रविंद्र जडेजा ने भी बेहद शानदार पारी खेली है रविंद्र जडेजा ने 29 गेंदों पर 46 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 31 रन ठोक दिए हैं। इसी के चलते भारतीय टीम ने 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। इन दिनों टीम इंडिया की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है यह तस्वीरें ड्रेसिंग रूम की है जहां पर महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार एंट्री मारी है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

इन दिनों भारतीय टीम की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर शानदार एंट्री मारी है। इस मैच में माही की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। बीसीसीआई ने जो तस्वीरें वायरल की उसमें साफ देखा जा सकता है कि फैंसी ही नहीं बल्कि टीम के युवा खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी को देखकर काफी खुश नजर आए और उनसे सुझाव भी लेते नजर आए। इन तस्वीरों को बीसीसीआई ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ईशान किशन से बात करते नजर आए धोनी

भारतीय टीम के पूर्व शानदार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एजबेस्टन के मैदान में पहुंचे हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम के युवा खिलाड़ी शान किशन से बात करते नजर आए दोनों इतने व्यस्त थे कि ऐसा लग रहा था किसी खास मसले पर बातचीत हो रही है। बीसीसीआई ने इन तस्वीरों को टि्वटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है,”हमेशा कान उधरर होते हैं जब धोनी बात करते हैं।”सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
Tags: T20 मैच, एजबेस्टन, भारतीय टीम, महेंद्र सिंह धोनी,