महेंद्र सिंह धोनी ने युवा खिलाड़ियो को सफल बनने के लिए दी बहुत अच्छी सीख, बताया किस पर करना चाहिए गर्व

By Twinkle Chaturvedi On June 4th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने युवा खिलाड़ियो को सफल बनने के लिए दी बहुत अच्छी सीख, बताया किस पर करना चाहिए गर्व

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया के सबसे चमकते सितारे हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं इसमें कोई संदेह कर ही नहीं सकता। अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को हर टूर्नामेंट जीतवाया हैं और उनके अलावा यह कारनामा ना उनसे पहले और ना उनके बाद आज तक कोई कर पाया है। धोनी टीडीसीए के जयंजी पर आयोजित समारोह में पहुंचे जहां उन्होने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा अपने जिले से खेलने के लिए गर्व महसूस करना चाहिए।

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया युवाओं को किस चीज़ पर करना चाहिए गर्व

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया हैं उसकी बराबरी कोई भी कभी नहीं कर सकता हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी, 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप दिलाया हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को ऊपर पहुंचाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं और आज उनके फैसले भारतीय क्रिकेट को अच्छा फल भी दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में तिरूवलूर जिला क्रिकेट संघ (टीडीसीए) के रजत जयंती पर आयोजित समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। इस समारोह में धोनी ने युवाओं को प्रेरणा देने वाली कई बातें बताई-

“मुझे लगता है कि आप सभी (युवा) क्रिकेटरों में यही आग्रह होना चाहिए, और जो बहुत महत्वपूर्ण है, उस जिले पर गर्व होना चाहिए जिसका आप प्रतिनिधित्व करते हैं, क्योंकि जब हम क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, तो आप स्कूल के लिए खेलना चाहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

लेकिन अंत में, आप जिला टीम के लिए चयनित होना चाहते हैं। जिले से आप अच्छा करना चाहते हैं और राज्य के लिए चयनित होना चाहते हैं। फिर आप रणजी ट्रॉफी स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं और अंत में आप भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।”

जिला क्रिकेट के बारे में बात करते हुए धोनी बोले

टीडीसीए के जयंती समारोह में जिला क्रिकेट संघ के बारे में बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा-

“हम जिला क्रिकेट संघ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसलिए, मैं इसके बारे में बहुत कुछ कहूंगा कि मैं अपने जिला क्रिकेट संघ को घर वापस जाने के लिए धन्यवाद देता हूं। जब हम क्रिकेट के जमीनी स्तर के बारे में बात करते हैं, तो आपको वास्तव में क्रिकेट की जरूरत होती है जहां से यह शुरू होता है, और जहां यह शासित होता है।”

“मैंने हमेशा महसूस किया कि मेरे लिए जमीनी स्तर का क्रिकेट स्कूल स्तर का क्रिकेट था, क्योंकि यह एक ऐसी जगह है जहां आप चाहते हैं कि छात्र सभी अलग-अलग खेल खेलें, लेकिन साथ ही जिला क्रिकेट संघ पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की जिम्मेदारी आती है, जहां जिले के सभी स्कूल, वे सुनिश्चित करते हैं कि यह प्रतिस्पर्धा करने के लिए पर्याप्त प्रतिष्ठित है।”

 

 

 

 

Tags: आईपीएल, जिला क्रिकेट, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version