महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की सफलता के कारण तबाह हुआ इस खिलाड़ी का करियर, क्रिकेट छोड़ अब करनी पड़ रही हैं वकालत

हर भारतीय खिलाड़ी (INDIAN PLAYERS) नीली जर्सी पहनकर अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखता हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो टीम में रह रहे सीनियर और होनहार खिलाड़ियों के वजह से उन्हें अपना क्रिकेट करियर का त्याग करना पड़ता हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की वजह से भारत (INDIA) का एक खिलाड़ी ऐसा है जिसे अपना क्रिकेट छोड़कर दूसरे व्यवसाय में घूसना पड़ा। यह क्रिकेटर अभी वकील के रूप में काम कर रहा हैं। आइए विस्तार से इस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं-
महेंद्र सिंह धोनी और पंत की वजह से तबाह हुआ इस खिलाड़ी का करियर
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने कई क्रिकेटरों के भविष्य को अपने गाइडंस से सुधारा हैं। लेकिन इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता हैं महेंद्र सिंह धोनी की वजह से कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिनका भारत के लिए खेलने का सपना अधूरा रह गया। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं एकलव्य द्विवेदी (EKLAVYA DWIVEDI) जिन्होने महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के क्रिकेट में भविष्य को देखकर अपना भविष्य बदलते हुए क्रिकेटर की जगह वकील बनने का सोच लिया। न्यूज-18 के साथ बातचीत करते हुए एकलव्य द्विवेदी ने कहा-
“यह अपने आप में एक कहानी है। मैंने कुछ समय के लिए क्रिकेट खेला है, जैसा कि आप जानते होंगे। मूल रूप से, मेरे पास कानून की पारिवारिक पृष्ठभूमि है। मेरे पास काम करने के लिए एक नींव थी; शुरुआत करने और क्रिकेट से कानून की ओर जाने के लिए।”
“देखिए, क्रिकेट खेलने के पीछे का विचार यह था कि मैं देश के लिए खेलूंगा। और जब मैंने देखा कि वह फिसल रहा है क्योंकि उस समय तक मैं पहले से ही तीस साल का था और महेंद्र सिंह धोनी अभी भी खेल रहा थे और फिर ऋषभ (पंत) सीन में आ रहा थे।”
क्रिकेटर की जगह पर वकील बनने पर एकलव्य ने दिया बयान
एकलव्य ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। उन्होने 43 फर्स्ट क्लास मैच और 2016 के आईपीएल सीजन में गुजरात लायंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए हैं। न्यूज-18 के साथ आगे बातचीत करते हुए एकलव्य ने बताया कि कैसे वो क्रिकेटर की जगह पर अपने जीवन में वकील बनने के लिए आगे बढ़े।
“मुझे अपने करियर में अगला कदम क्या होना चाहिए, इसके बारे में एक गणनात्मक कदम उठाना पड़ा। मैं घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के और 4-5 साल और खेल सकता था, लेकिन तब मेरे लिए क्रिकेट से कानून की ओर जाना बहुत मुश्किल होता। जबकि अभी भी समय था, मैंने अपना पेशा बदलने का फैसला किया और देखो, शायद मैं सही जगह पर उतरा हूँ।”
“क्रिकेट के बाद, मैंने यह किया। मैंने अपना एलएलबी 2018 के आसपास भारत से पूरा किया। मैं वर्तमान में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा हूं, और साथ ही साथ इंग्लैंड से अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक और कॉर्पोरेट कानूनों में मास्टर्स भी कर रहा हूं।”
एकलव्य संभाल रहे हैं ऋषभ पंत का केस
एकलव्य वर्तमान में ऋषभ पंत के मामले को संभाल रहे हैं, जहां भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को हरियाणा के पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह ने धोखा दिया था। आरोपी ने पंत को सस्ती दर पर महंगी घड़ियां और मोबाइल फोन दिलाने की पेशकश की थी। हालांकि, बाउंस चेक के जरिए क्रिकेटर से 1.63 करोड़ रुपये ठगे गए।
Tags: आईपीएल, ऋषभ पंत, एकलव्य द्विवेदी, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,