महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित किया कि उन जैसा कोई नहीं, दिखाई ऐसी दरियादिली हर फैन को होगा गर्व

By Twinkle Chaturvedi On July 13th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हैं ये 5 बड़े रिकार्ड्स, जिसे नहीं तोड़ पायेगा कोई अन्य खिलाड़ी !

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी कूल ही नजर आते हैं। धोनी अपने डाऊन टू अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। धोनी की दरियादिली लोगों के दिलों पर घर कर जाती है। धोनी हमेशा अपने सरल स्वभाव से सबका दिल जीत लेते हैं। धोनी क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। धोनी कभी भी अपने नाम और फेम पर गुमान करते हुए नजर नहीं आते।

धोनी हमेशा लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं। धोनी से जुड़ी एक कहानी उनके फैन ने शेयर की हैं, इस शख्स ने धोनी के एक राज़ को उजागर किया हैं। आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं-

महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाई दरियादिली

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने हमेशा क्रिकेट से जुड़े लोगों की मदद करें उनका करियर संवारने का काम किया हैं। लेकिन धोनी क्रिकेट के अलावा भी काफी सारे लोगो की मदद करते हुए नजर आते हैं। धोनी ने रांची में एक शख्स के घर की मरम्मत कराई हैं। धोनी ने इस बारे में किसी को पता नहीं चलने दिया। हाल ही में एक फैन ने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि-

“रांची में एक घर हैं जिसमें सब लोगों की डेथ हो गई हैं। धोनी भैया ने बिना कुछ कहे घर की मरम्मत करवा दी हैं, उसे बनवा दिया हैं। धोनी भैया ने इसे किसी को नहीं बताया हैं, हमें यह इसीलिए पता हैं कि क्योंकि हम यहां रहते हैं। कुछ भी हो धोनी भैया हमेशा सपोर्ट करते हैं।”

फैंस मानते हैं महेंद्र सिंह धोनी को भगवान

फैन ने आगे बात करते हुए बताया कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी जब भी मिलते हैं तब वह उन्हें हमेशा सलाह देते हैं और मस्ती मजाक करते हैं। फैन ने आगे बात करते हुए जो बात कहीं उससे धोनी के हर फैन इमोशनल हो गए हैं।

“मैं पहले धोनी का बर्थडे मनाऊंगा फिर अपना क्योंकि पहले भगवान की पूजा होती हैं फिर प्रसाद चढ़ता हैं। हम लोग धोनी से मिलते रहते हैं, जब भी धोनी रोड पर भी मिलते हैं तो टिप्स देते हैं कि क्या यार पेट ठीक कर लें थोड़ा। गाड़ी थोड़ा धीरे चला लें। वो यहां जब भी निकलते हैं तो मस्ती मजाक करते रहते हैं।”

आज धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन भले धोनी मैदान में हो या ना हो उनके योगदान को कभी भी कोई नहीं भूल सकता हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी, 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप दिलाया हैं।

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version