महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारत (INDIA) के सबसे सफल कप्तान हैं, धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को हर आईसीसी टूर्नामेंट का चैंपियन बनाया हैं। जिस तक ना धोनी से पहले कोई पहुंचा था, और ना ही अब तक कोई पहुंच पाया हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट (INDIAN CRICKET) को शिखर तक पहुंचाते खुद भी क्रिकेट की दुनिया के सरताज बन गए। आज हम आपको धोनी की सबसे प्यारी जगह उनके फॉर्म हाऊस के बारे में बताने वाले हैं।
धोनी का फॉर्म हाऊस रांची में हैं, जिसका नाम धोनी ने कैलाशपति रखा हैं। आज हम आपको धोनी के शानदार फॉर्म हाऊस के बारे में सारी जानकारियां देने वाले हैं।
सात एकड़ की जमीन पर बना हैं धोनी का फॉर्म हाऊस

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का फॉर्म हाऊस इतना ज्यादा खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे आकर्षित होने से अपने आप को रोक नहीं पाएगा। धोनी का फॉर्म हाऊस उनके होम टाऊन रांची (RANCHI) में ही हैं। करीब पूरे 3 साल में यह फॉर्म हाऊस बनकर तैयार हुआ हैं। यह फॉर्म हाऊस सात एकड़ की जमीन पर बना हुआ हैं,
इस फॉर्म हाऊस में स्वीमिग पुल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह फॉर्म हाऊस रांची के रिंग रोड में बना हुआ हैं, इसका नाम कैलाशपति रखा गया हैं। धोनी अपना बचपन एक छोटे कमरे में गुजारा करते थे। आज यह फॉर्म हाऊस उनके मेहनत की निशानी हैं। इस फॉर्म हाऊस का मजा कई क्रिकेटर भी लेते हुए नजर आ चुके हैं।
सुविधा से भरपूर हैं महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म हाऊस

महेंद्र सिंह धोनी पहले हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान में रहा करते थे, यहां पर धोनी पूरे 8 साल रहे थे। फिर 2017 में धोनी फॉर्म हाऊस कैलाशपति में शिफ्ट हो गए। इस फॉर्म हाऊस में हर जगह हरियाली ही नजर आती हैं, यहां पर अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे भी लगे हुए हैं।
यहां पर एक अलग से पार्किंग की भी जगह हैं, जहां पर धोनी ने अपने गाडियों और बाइकों का कलेक्शन करके रखा हुआ हैं। इस फॉर्म हाऊस में इंडोर स्टेडियम, स्वीमिग पुल, नेट प्रैक्टिस मैदान और अल्ट्रा मॉर्डन जिम भी हैं। इस फॉर्म हाऊस की फर्निशिंग भी काफी शानदार हैं।
महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्म हाऊस में पैट्स को देते हैं ट्रेनिंग

महेंद्र सिंह धोनी इस फॉर्म हाऊस के लॉन में अपने पैट्स के साथ भी दिखाई पड़ते हैं। धोनी इन्हें खासा ट्रेनिंग देते हुए भी नजर आते हैं। धोनी ने खुद कई बार वीडियो शेयर करते हुए इन चीजों की जानकारी दी हैं। धोनी का फॉर्म हाऊस वाक्ई में काफी ज्यादा आलीशान हैं। यह फॉर्म हाऊस धोनी के मेहनत के निशानी हैं, की उन्होने किस कदर मेहनत की हैं की आज वो अपने सपनों का महल तैयार कर पाए हैं।

