आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी तोडेंगे फैंस का दिल, नहीं बनेंगे हिस्सा ? खुद दिया बड़ा अपडेट

By Twinkle Chaturvedi On October 10th, 2022
आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी तोडेंगे फैंस का दिल, नहीं बनेंगे हिस्सा ? खुद दिया बड़ा अपडेट

भारत (INDIA) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) इस वक्त क्रिकेट से दूर हैं लेकिन हर पल उनके फैंस उन्हें मैदान में याद करते रहते हैं। धोनी ने नीली जर्सी को साल 2020 में अलविदा कह दिया था। जिसके बाद धोनी सिर्फ आईपीएल वाली पीली जर्सी में फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। लेकिन बार-बार आईपीएल (IPL) से भी धोनी के रिटायरमेंट की खबरें आग पकड़ती रहती हैं। कुछ दिनों से खबरे लगातार आ रही हैं कि धोनी आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। लेकिन अब धोनी ने खुद अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया हैं-

आईपीएल 2023 का हिस्सा बनेंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह सीजन एक बुरे सपने की ही तरह था। इस सीजन पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी उसके बाद टीम का प्रदर्शन खराब होता चला गया। धोनी ने आखिरी में वापस से चेन्नई की कप्तानी हाथ में ले ली। लेकिन तब तक वापसी करने के लिए बहुत देर हो चुकी थी।

आईपीएल 2021 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस बात बुरी तरीके से बाहर हुई थी। तब से फैंस आईपीएल के अगले सीजन में सीएसके को देखने का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना के चलते चेन्नई ने काफी समय से अपने होम ग्राऊंड में खेला नहीं हैं। लेकिन बार-बार धोनी के ना खेलने की खबर फैंस को बार-बार निराश कर देती हैं।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के एक इवेंट में शामिल हुए थे। जहां उनसे पूछा गया कि वो अगले साल आईपीएल 2023 (IPL 2023)  का हिस्सा रहेंगे या नहीं। इसका जवाब देते हुए धोनी ने कहा- “हम अगले साल चेपॉक वापस आएंगे”। यानि कि धोनी अगले सीजन में वापसी करते हुए नजर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स को 5वां टाइटल दिलवाएंगे धोनी

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने 14 मुकबालों में से सिर्फ 4 जीते और 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते टीम ने पाइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे स्थान यानि 9वें पायदान पर सीजन को खत्म किया था। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने सीजन के अंत में कहा था कि वह अगले साल शानदार वापसी करेंगे।

चेन्नई साल 2020 के आईपीएल में बुरी तरह फ्लॉप हुई थी फिर टीम ने अगले सीजन वापसी करते हुए 2021 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। इसलिए चेन्नई अगले साल पूरी तैयारी के साथ उतरती दिखाई देगी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 4 बार टाइटल जीतवाया हैं। धोनी अगले साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवा टाइटल जीतवाते हुए नजर आ सकते हैं।

 

Tags: आईपीएल 2023, चेन्नई सुपर किंंग्स, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version