ट्रैफिक पुलिस बन महेंद्र सिंह धोनी ने नए अवतार से लूट ली पूरी महफिल, फैंस के बीच मची खलबली

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया के सबसे चमकते सितारे हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान हैं अपनी कप्तानी में उन्होने भारत (INDIA) को हर टूर्नामेंट जीतवाया हैं और उनके अलावा यह कारनामा ना उनसे पहले और ना उनके बाद आज तक कोई कर पाया है।
धोनी को आज हर युवा अपना इंसपिरेशन मानता हैं। धोनी आज कल मैदान में तो नजर नहीं आए थे। लेकिन वो अपने फैंस को उन्हें मिस करने की वजह ढूंढने भी नहीं देते हैं। धोनी अपने एड्स के चलते फैंस को मनोरंजन देते रहते हैं। ऐसी ही एक एड शूट की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसने फैंस को दीवाना बना दिया हैं।
फौजी महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर हुई वायरल
महेंद्र सिंह धोनी की कोई भी फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने का काम करती हैं। फैंस भी अपने चहीते धोनी को देखने का कोई मौका छोड़ते हुए बिल्कुल भी नजर नहीं आते हैं। और धोनी की फोटो वायरल होना काफी ज्यादा आम बात हैं। धोनी की एक तस्वीर जो इस वक्त जमकर वायरल हो रही हैं।
इन फोटो में धोनी ट्रैफिक पुलिस हवलदार की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने यह अवतार अपने एक नए एड के लिए लिया हैं। धोनी एड्स के जरिए अपने फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर आते हैं। एड की एक तस्वीर ने ही बस अभी धमाल मचा कर रखा दिया। पैंस अब बेसब्री से पूरे एड का इंतजार करने लगे हैं।