महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी नन्ही फैंस से मिलने के बाद एक बार फिर जीते सबके दिल, दिल को छू लेने वाली बात कही

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा कहीं पर भी हो अपने फैंस से मिलने का समय निकाल लेते हैं। धोनी अपने डाऊन टू अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। जब कभी भी उनकी और उनके फैंस की तस्वीर आती हैं लोगों के दिलों पर घर कर जाती हैं। कभी-कभी तो चीज़े काफी इमोशनल रहती हैं कि हम अपने आप को रोक नहीं पाते। ऐसी ही एक तस्वीर जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। रांची एयरपोर्ट में धोनी अपनी एक नन्हीं फैन लावन्या से मिले। दोनों की मुलाकात की यह तस्वीर आपके चेहरे पर मुस्कान और आपको इमोशनल कर देगी।
रांची एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी अपनी नन्हीं फैन लावन्या से मिले
महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने दिलदार स्वभाव से सबका दिल जीत लेते हैं और अपने फैन से मिलकर उनको आत्मविश्वास देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक फैन से धोनी कल रांची एयरपोर्ट में मिले नन्ही फैन का नाम लावन्या हैं। लावन्या ने धोनी से मिलने के बाद उनका समय कैसा रहा धोनी ने क्या बात की इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। लावन्या ने लिखा-
” उनसे मिलने का अहसास कुछ ऐसा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वह दयालु, मधुर और मृदुभाषी हैं। जिस तरह उन्होने मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग के बारे में पूछा। उन्होने मेरा हाथ हिलाया, और जब उन्होने कहा, रोना नहीं’ और मेरे आँसू पोंछे, तो यह मेरे लिए शुद्ध आनंद था।”
लावन्या ने आगे लिखा-
“उन्होंने अपने स्केच के लिए मुझे धन्यवाद कहा और कहा – ‘मैं ले लुंगा’, और उन्होंने मुझसे जो शब्द बोले, वे हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। जब मैंने कहा कि आप बहुत अच्छा हो, तो उनकी प्रतिक्रिया अनमोल थी। 31 मई, 2022 मेरे लिए खास होगा,”
महेंद्र सिंह धोनी अगले आईपीएल में खेलते आएंगे नज़र
आईपीएल 2022 का यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खास नहीं रहा हैं। टीम ने इस साल 8वें नंबर में अपने सीजन को खत्म किया हैं। बहुत सारी चीजें रही जिनके कारण सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। फैंस को लग रहा था कि आईपीएल का यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता हैं।
लेकिन लीग के आखिरी मैच में धोनी ने टॉस के वक्त यह साफ किया कि वो अगले साल आईपीएल जरूर खेलेंगे और फैंस को विदाई देने का मौका जरूर देंगे। फैंस आईपीएल के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब धोनी ट्रॉफी पर एक बार फिर कब्जा करेंगे।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,