महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की मौत हुई थी कुछ ऐसे, पूरी तरह टूटे चुके माही ने कमजोरी को बनाई हिम्मत और फिर हासिल किया नया मुकाम

By Twinkle Chaturvedi On August 19th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की मौत हुई थी कुछ ऐसे, पूरी तरह टूटे चुके माही ने कमजोरी को बनाई हिम्मत और फिर हासिल किया नया मुकाम

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का भारतीय क्रिकेट में योगदान किसी से छिपा नहीं हैं। उन्होने अपनी कप्तानी में भारत को हर ट्रॉफी जितवाई हैं। धोनी के प्रति फैंस का प्यार कितना हैं इस बात से भी हम वाकिफ हैं। धोनी के ऊपर बनी बायोपिक फिल्म को हर क्रिकेट फैंस ने एक से ज्यादा बार जरूर देखी होगी। इस फिल्म के जरिए हमें धोनी की अनकही कहानी सुनने और देखने को मिली जो हमें कभी पता नहीं थी।

धोनी के जिंदगी का वो पल जब वो अपनी गर्लफ्रैंड प्रियंका झा से मिलते हैं फिल्म में उसे बखूबी तरीके से फिल्माया गया हैं। लेकिन धोनी की गर्लफ्रैंड प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती हैं। आज हम आपको प्रियंका के बारे में बताने वाले हैं, वह असल जिंदगी में कैसी थी और उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ था।

एक कार एक्सीडेंट में हुई थी प्रियंका की मौत

महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी गई बायोपिक फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी, दिशा पाटनी ने प्रियंका झा और कियारा आडवाणी ने साक्षी धोनी का किरदार प्ले किया था। इस फिल्म को क्रिकेट फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था, इस फिल्म के जरिए हमें धोनी की कहानी के वो पल देखने को मिले जिससे हम सब शायद अंजान थे।

इस फिल्म में दिखाया गया था जब धोनी ने अपना भारतीय डेब्यू किया था तब वो लगातार फेल होते नजर आ रहे थे। फिर उनकी मुलाकात फ्लाइट में प्रियंका से होती हैं, जो उनको अच्छा खेलने के लिए शुभकामनाएं देती नजर आती हैं। इसके बाद धोनी और प्रियंका काफी अच्छे दोस्त बनें।

जब धोनी दूसरे देश दौरे के लिए जाते हैं उसी दौरान प्रियंका की मौत हो जाती हैं, प्रियंका धोनी के लिए वैलनटाइन गिफ्ट लेने के लिए निकली होती हैं उस दौरान उनका एक्सीडेंट हो जाता हैं। जिसके बाद फिल्म में दिखाया गया था कि धोनी काफी ज्यादा टूट गए थे।

धोनी ने कमजोरी को बनाई अपनी हिम्मत

महेंद्र सिंह धोनी प्रियंका के मौत के बाद काफी ज्यादा टूट गए थे, जिसे हमने फिल्म में भी देखा हैं। धोनी असल जिंदगी में प्रियंका की मौत के बाद क्रिकेट पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं लगा पा रहे थे। लेकिन धोनी एक सच्चे वॉरियर थे उन्होने अपनी कमजोरी को अपनी हिम्मत बनाई। और क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान बनकर उभरे।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में एक से बड़ी एक उपलब्धि हासिल की हैं। अगर धोनी अपनी कमजोरी के साथ आगे बढ़ते तो शायद आज हम भारतीय क्रिकेट का वो मंजर नहीं देखते जो हम देख रहे हैं। धोनी की कहानी हर युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म हर किसी को एक बार तो जरूर देखनी चाहिए।

Tags: प्रियंका झा, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी,