महेंद्र सिंह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा थी बला की खूबसूरत, फ़ोटो देखने के बाद फैंस बोले फेल हैं करीना और अनुष्का
क्रिकेट जगत में सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसकी वजह से उन पर एक फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बनाई गई थी। फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया था। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत सी चीजें बताई गई हैं।
इसी के साथ साथ उनकी लव लाइफ के बारे में भी फिल्म में चर्चा की गई है। क्या आपको पता है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पहले भी एक गर्लफ्रैंड थी, जिसकी मौत एक कार एक्सीडेंट के दौरान हो गई थी। आइए उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं…
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन को दर्शाती है फिल्म
MS DHONI के जीवन के बारे में फिल्म में बताया गया है और उनके पूरे जीवन का वर्णन एक फिल्म के माध्यम से किया गया है। भारतीय टीम में अपने जुनून की वजह से वह जगह बनाने में सफल रहे। इस फिल्म में धोनी के खेल से लेकर उनके जीवन तक की सारी घटनाओं को दिखाया गया।
उनके जीवन के बदलाव में एक घटना का बहुत बड़ा हाथ रहा,जिसकी वजह से यह फिल्म बहुत कामयाब हुई और वह घटना थी उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका के कार एक्सीडेंट से मौत हो जाना। इससे पहले धोनी के फैंस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन जिन्होंने इस फिल्म को देखा तो उनको इसके पीछे छुपे राज के बारे में पता चला।
महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में प्रियंका का बड़ा था रोल
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लाइफ में प्रियंका का बड़ा रोल था, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी नहीं की थी और वह स्ट्रगल कर रहे थे, तब प्रियंका झा ने उनका साथ दिया था। फिल्म में धोनी के भारतीय टीम में चयन होने के बाद ही इन दोनों के प्यार को दिखाया गया है।
धोनी और प्रियंका एक दूसरे के बहुत करीब थे और वह शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दुर्घटना में प्रियंका की मौत हो गई और जब धोनी को यह बात पता चली, उस समय वह टूर से लौट कर आए थे, जिससे उनको बड़ा सदमा पहुंचा था। उनके करीबियों को तो यह लगने लगा था कि अब धोनी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे,लेकिन धोनी ने अपने जीवन की इस बड़ी दुर्घटना को अपने जीवन की ताकत बना लिया।
Tags: प्रियंका झा, महेंद्र सिंह धोनी,