महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने खराब रिश्ते पर बोले दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर, चौकाने वाली कह दी बात

By Shadab Ahmad On March 19th, 2022
महेंद्र सिंह धाेनी

विश्व कप 2011 (WORLD CUP 2011) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने महेंद्र सिंह धाेनी (MS DHONI) के साथ अपने रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब तक किक्रेट प्रेेमियों के मन में बसी धारणा व विभिन्न प्रकार की अफवाहों का खंडन किया है। साथ ही बताया है कि यह अफवाह व बकवास बातें हैं। इस तरह की कोई बात उनके मन में कभी नहीं थी, इसके साथ ही उन्होंने पक्ष रखा है.

महेंद्र सिंह धाेनी पर जानिए क्या बोले गौतम गंभीर…..

गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) से सवाल किया गया कि कुछ किक्रेट प्रेमियोंं का मानना है  कि वो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धाेनी (MS DHONI) को पसंद नहीं करते हैं। इस बात को उन्होंने बकवास करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि धोनी मेरे लिए बहुत ही सम्मानित खिलाड़ी है। हम लोगों ने एक दशक तक भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा किया है। आगे कहा कि

” मैं सार्वजनिक रूप से 138 करोड़ लोगों के सामने कह सकता हूं कि मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। अगर कभी उनको जरूरत पड़ी तो उनके साथ खड़े होने वालाें में पहला नाम मेरा होगा। एमएस धोनी (MS DHONI) ने भारतीय किक्रेट के लिए जो किया वो हमेशा याद रखा जाएगा।”

टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 की जीत में दोनों हैं अहम खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धाेनी (MS DHONI) और गौतम गंंभीर (GAUTAM GAMBHIR ) टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 (WORLD CUP 2011) के जीत के अहम खिलाड़ी हैं। दोनों की मदद से भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित हुई थी। साथ ही गंभीर ने धोनी की गैरमौजूदगी में 6 मैचाें में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की कमान भी संभाली थी।

विश्व कप 2011 (WORLD CUP 2011) के फाइनल मैच में दोनोंं खिलाड़ियोंं की शानदार पारी से भारतीय टीम को जीत मिली थी। दोनों ने 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे विकेट की साझेदारी के लिए 109 रन बनाए थे । इस मैच में गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने 97 रन और एमएस धोनी (MS DHONI) ने 91 रन की शानदार पारी खेली थी। इन दोनों की पारियों से भारतीय टीम विश्व कप 2011 जीत गई थी।

 

Tags: गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,