क्रिकेट के बाद अब फ़िल्मी पारी की शुरुआत करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, एक्टर थलापति विजय के साथ करेंगे डेब्यू!

By Akash Ranjan On June 22nd, 2022
क्रिकेट के बाद अब फ़िल्मी पारी की शुरुआत करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, एक्टर थलापति विजय के साथ करेंगे डेब्यू!

टीम इंडिया के बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने वो मुकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना शायद उन्होंने खुद भी नहीं की थी। उन्होंने क्रिकेट के पिच पर कई कारनामे किए और फैंस के दिल को लूटा। एमएस धोनी एक ‘फ्लॉलेस प्लेयर’ का परफेक्ट इग्ज़ैम्पल हैं। क्रिकेट की पिच पर तहलका मचाने वाले एमएस धोनी अब फिल्मों की गलियारों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट का दामन छोड़ने के बाद धोनी अब फिल्मों में किस्मत आजमाने वाले हैं।

कप्तानी के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बल्लेबाजी में भी अपना जलवा बिखरा है। कई बार वो संकट मोचक बनकर आए हैं और भारत को जीत दिलाई है। हालांकि, अब धोनी एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं और वो है फ़िल्मी पारी। क्रिकेट के बाद धोनी अब फिल्मों में भी किस्मत आजमाने वाले हैं। आइये इस खबर को विस्तार से समझते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी करने जा रही फ़िल्मी पारी की शुरुआत

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में भी किस्मत आजमाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार वो जल्द ही साउथ की फिल्म (South Film) प्रड्यूस करेंगे, उनकी फिल्म में सुपरस्टार विजय थलापति (Thalapathy Vijay) बतौर हीरो काम करेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में कैमियो भी करेंगे, इस खबर की पुष्टि एक्टर विजय के जन्मदिन (Birthday) के मौके पर हो सकती है। 22 जून को जन्में विजय साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है, हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है।

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने एक्टर विजय से संपर्क किया है और उन्हें अपनी फिल्म में अभिनय करने के लिए कहा है। इस बीच ‘थलपति 66’ के स्टार ने धोनी के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। धोनी को उनके क्रिकेट फैंस प्यार से थाला के नाम से जानते हैं। मौजूदा समय में धोनी अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्में बनाने की योजना बना रहे हैं।

एमएस धोनी आजमा चुके हैं इन उद्योगों में हाथ

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अभी तक पोल्ट्री, कृषि, शराब की भठ्ठी, जिम और कपड़ों जैसे उद्योगों में हाथ आजमा चुके हैं। उन्हें इन सब फील्ड्स में सफलता भी हासिल हुई है। इसके बाद उन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट नाम की एक कंपनी भी शुरू की है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद माही फिलहाल आईपीएल में सक्रिय रूप से खेल रहे हैं और वह चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन दिखाया था। एमएस धोनी आईपीएल 2022 की 13 पारियों में 232 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को मिला।

Tags: भारतीय टीम, महेंद्र सिंह धोनी, विजय थलापति,