कोई यूं ही महेंद्र सिंह धोनी नहीं बनता, DHONI की सादगी ने जीता दिल, सड़क किनारे फैन दे डाला खास गिफ्ट, वीडियो वायरल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अब भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से अपनी दूरी बना चुके हैं, लेकिन धोनी अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आते हैं. भारतीय टीम को आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में खिताब हासिल करवाने वाले भारत के इकलौते कप्तान रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, और यही वजह है की हर बार भारतीय टीम की हार के बाद हर एक इंसान को महेंद्र सिंह धोनी की याद आती है.
भारतीय टीम के साथ साथ भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो धोनी को अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनके जैसा बनने की ख्वाहिश रखते हैं. वैसे तो धोनी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, और अब हाल में सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद सादगी में नजर आ रहे हैं.
वायरल हुआ धोनी का वीडियो
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है. आज भी फैंस उनके पीछे उसी तरह पागल हैं जैसे उनके क्रिकेट करियर में थे. महेंद्र सिंह धोनी और उनके फैंस के बीच की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता है, कुछ वैसे ही हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
वीडियो में धोनी अपने एक फैन से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं और उन्हें अपना ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो की खास बात ये है की धोनी का ये फैन उनसे अपनी टी शर्ट पर ही ऑटोग्राफ लेता नजर आ रहा है. ऑटोग्राफ मिलने के बाद फैन के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही है, वहीं धोनी में हल्की सी मुस्कान लिए नजर आ रहे हैं.
https://twitter.com/i/status/1601962815753158658
आईपीएल 2023 सीएसके की कप्तानी
आईपीएल 2023 को लेकर चर्चा गर्म है. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आते हैं. इस साल भी धोनी सीएसके की ही और से टीम का नेतृत्व करते दिखेंगे. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को होना है जिसमें धोनी भी शामिल होंगे.
Tags: आईपीएल 2023, महेंद्र सिंह धोनी,