IPL 2023: MS Dhoni जिस मैदान पर बुरी तरह हारे उसी मैदान को बताया बेहद खास, जानिए क्या है उसके पीछे का राज

By Sameeksha dixit On May 9th, 2023
MS Dhoni

MS Dhoni: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जयपुर में आईपीएल का 37वां मुकाबला खेला गया. राजस्थान ने पहले बैटिंग की और 202 रनों का स्कोर खड़ा किया. चेन्नई को 203 रन चेज़ करने थे. सीएसके ने 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी. सीएसके के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना की गेंदबाज़ी को काफी क्रिटिसाइज किया गया. वही  कैप्टन कूल ने पथिराना का बचाव किया.

कैप्टन कूल MS Dhoni ने पथिराना का किया बचाव, कहीं ये बाते

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. वैसे बता दें की, जयपुर के एसएमएस स्टेडियम को बेहद खास बताते हुए इससे जुड़ी याद ताजा की है. वैसे तो थाला को देखने के लिए ही स्टेडियम में भीड़ इकट्ठा होती रहती है. जब चेन्नई राजस्थान से मैच हारी तब सबसे ज्यादा टारगेट सीएसके के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना को किया गया. धोनी (MS Dhoni) ने गेंदबाज मथीशा पथिराना का बचाव किया. धोनी ने कहा की,

“पथिराना की गेंदबाजी अच्छी थी. उसने खराब बॉलिंग नहीं की. मुझे लगता है कि स्कोरकार्ड यह नहीं दर्शाता कि उसने कितनी अच्छी गेंदबाजी की.”

पहले से तीसरे स्थान पर खिसकी चेन्नई, राजस्थान से हरी मैच तो धोनी ने कह डाली ये बात

बता दें की, पॉइंट टेबल में चेन्नई ने पहले स्थान पर जगह बना ली थी. लेकिन अब चेन्नई पहले पायदान से खिसकर कर तीसरे नंबर पर आ गई है. धोनी (MS Dhoni) ने हार के बाद कहा की,

“उन्होंने थोड़ा अधिक रन बनाए. विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार था, लेकिन हमने पहले छह ओवर में बहुत अधिक रन दिए. गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन कई छोर से गेंद बाउंड्री तक गई. इसने मैच पर प्रभाव डाला। उनके पास पार प्लस था और हम बल्ले से पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं कर सके.”

वैसे तो चेन्नई की परफॉरमेंस अब तक ठीक ठाक नज़र आ रही है. चेन्नई टॉप 3 में लगातार बनी हुई है. वही चेन्नई के साथ गुजरात भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. गुजरात दूसरे नंबर पर बरकरार है.

 

ये भी पढ़ें: Shubman Gill ने मारा चौका तो बुरी तरह चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर, क्या आईपीएल से हो जाएंगे बाहर? जानिए फिटनेस अपडेट

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, एम एस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स,
Exit mobile version