महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर फैंस का दिल जीतते आए नजर, यूके की सड़कों पर खिंचवाई फैंस के साथ तस्वीरें

By Twinkle Chaturvedi On July 26th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर फैंस का दिल जीतते आए नजर, यूके की सड़कों पर खिंचवाई फैंस के साथ तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) हमेशा कहीं पर भी हो अपने फैंस से मिलने का समय निकाल लेते हैं। धोनी अपने डाऊन टू अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। जब कभी भी उनकी और उनके फैंस की तस्वीर आती हैं लोगों के दिलों पर घर कर जाती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। धोनी इस वक्त यूके में हैं, जहां उनके फैंस ने उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की। धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और वह प्यारी सी स्माइल के साथ फैंस के साथ नजर आए।

महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार नहीं किया फैंस को निराश

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर फैंस का दिल जीतते आए नजर, यूके की सड़कों पर खिंचवाई फैंस के साथ तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर फैंस का दिल जीतते आए नजर, यूके की सड़कों पर खिंचवाई फैंस के साथ तस्वीरें

 

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) हमेशा अपने दिलदार स्वभाव से सबका दिल जीत लेते हैं। धोनी कभी भी अपने फैंस को निराश करते हुए नजर नहीं आते हैं वह व्यस्त रहने के बावजूद भी हमेशा अपने चाहने वालों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। पूरी दुनिया महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानती हैं, ऐसे में फैंस भी अपने आइडल से मिलने का मौका छोड़ते हुए दिखाई नहीं देते हैं।

धोनी इस वक्त यूके में हैं, जहां पर उनके चाहने वाले हमेशा उनको पा ही लेते हैं। यूके से धोनी के उनके फैंस के साथ काफी सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी और उनके फैंस की वायरल हो रही हैं। लकी फैंस को धोनी से मिलने का मौका मिला और माही ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

यूके में ही फैंस के कारण धोनी हो गए थे घटना का शिकार

महेंद्र सिंह धोनी भारत और इंग्लैंड का मैच देखने यूके में थे। धोनी जब यहां पर लंदन की सड़कों में चल रहे थे, तब अचानक फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। भीड़ इस कदर बढ़ गयी थी कि धोनी को सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेना पड़ा था। भीड़ में घिरे महेंद्र सिंह धोनी के हाथ से कुछ सामान भी गिरते हुए नजर आए थे। जिसके बाद यह विडियो सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हुआ था।

read more: पाकिस्तानी गेंदबाज ने MS Dhoni से पहली मुलाकात में मांग ली थी CSK की जर्सी, जानिए पूरा मामला

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,