क्रिकेट के बाद अब बिजनेस में भी धमाल मचा रहे महेंद्र सिंह धोनी, रोज़ाना बेच रहे 500 लीटर दूध, इतनी हो रही कमाई

By Akash Ranjan On June 13th, 2022
क्रिकेट के बाद अब बिजनेस में भी धमाल मचा रहे महेंद्र सिंह धोनी, रोज़ाना बेच रहे 500 लीटर दूध, इतनी हो रही कमाई

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI), इस नाम को सुनकर आपको कुछ याद आए या ना आए, लेकिन 2011 वर्ल्ड कप (2011 WORLD CUP) वो विनिंग शॉट ज़रुर याद आता होगा। जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडयम में लगाया था। साल 2006 में टीम इंडिया (INDIA TEAM) के डेब्यू करने वाले धोनी ने इंडिया के लिए सब कुछ बदल कर रख दिया। जिस तरह से धोनी ने क्रिकेट में कामयाबी हासिल की है, उसी तरह से वो अब बिजनेस (BUSINESS) में कामयाबी हासिल कर रहे हैं।

इस बिजनेस में महेंद्र सिंह धोनी हो रहे हैं कामयाब

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने 15 अगस्त साल 2020 में क्रिकेट को अलविदा कहे दिया था। रिटायरमेंट के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल (IPL) में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी क्रिकेट से भले ही दूर जा रहे हों लेकिन उनके बनाए हुए रिकॉर्ड, टीम के लिए उनके किए हुए काम हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद धोनी को अक्सर अपने फॉर्म हाउस पर देखा जाता है। धोनी अपने फॉर्म हॉउस पर बहुत काम करते हैं। कभी वो फॉर्म हाउस के खेतों में सब्ज़ियां उगाते हैं, तो कभी कुछ और काम करते हैं। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अपने फॉर्म हाउस में दूध डेरी का बिजसेन (BUSINESS) खोला हुआ है, अपने इस बिजनेस में धोनी का खूब कामयाबी हासिल हो रही है।

उन्होंने अपना फॉर्म हाउस में करीब 150 अलग-अलग नस्ल की गाय पाल रखी हैं, जो रोज़ाना करीब 500 लीटर दूध देती हैं। इस दूध को बेच कर धोनी रोज़ाना अच्छी कमाई कर अपने बिजनेस में सफलता पा रहे हैं।

इतनी कीमत रखी है माही ने दूध की

बता दें महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर ने इस दौरान दूध के कीमत को लेकर भी बात की, उन्होंने बताया इस समय हमारे यह तीन अलग अलग तरह के दूध मौजूद हैं जिनकी कीमत भी अलग अलग है। पहले तरह का दूध होजन फ्रीजन नाम का जिसकी कीमत नॉर्मल दूध की तरह 55 रुपये लीटर है। वहीं हमारे यह साहिवाल नस्ल की गायों का भी दूध है जिसकी कीमत 90 रुपये लीटर है।

इसके अलावा सबसे आखिरी और बेस्ट गुजरात के गिर नस्ल की गायों का है और इस नस्ल के गायों की दूध कीमत 130 रुपये लीटर है। धोनी के इस बिजनेस के बाद ये मालूम होता कि सच में धोनी के मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं। जो किसी भी फिल्ड में बुलंदियों को छू सकते हैं। चाहे फिर वो क्रिकेट हों, किसानी हो या फिर कोई बिजनेस ही क्यों न हो।

Tags: टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी,