महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर रियान पराग को उनकी नक़ल करना पड़ा भारी, फैंस ने कहा “करवा ली बेइज्जती आ गया स्वाद…”
महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर रियान पराग को उनकी नक़ल करना पड़ा भारी, फैंस ने कहा “करवा ली बेइज्जती आ गया स्वाद…”

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी के जन्मदिन के अवसर पर क्रिकेट जगत के खिलाड़ी उन्हें बधाइयाँ देते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी को फैंस की तरफ से भी ढेर सारी बधाइयाँ मिल रही है। इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने धोनी के जन्मदिन के अवसर पर रियान पराग (Riyan Parag) का एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस रियान पर भड़क उठे है।

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया ये वीडियो

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने ट्विटर हैंडल पर रियान पराग (Riyan Parag) का एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में रियान एमएस धोनी (MS Dhoni) की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। रियान वीडियो में माही के उस आखिरी छक्के की नकल कर हैं जो उन्होंने वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में लगाया था।

ऐसे में रियान को माही की नकल करते देख फैंस का उनपर गुस्सा फुट गया, जिसके बाद उन्होंने रियान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। रियान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की नकल करना रियान को पड़ा महंगा