MS Dhoni Birthday: भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में मनाएंगे धोनी अपना 41वां बर्थडे, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

By Akash Ranjan On July 3rd, 2022
MS Dhoni Birthday: भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में मनाएंगे धोनी अपना 41वां बर्थडे, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस महीने की 7 जुलाई को 41 साल के हो जाएंगे। उनके फैंस के लिए ये खास दिन होने वाला है। लेकिन, उनके जन्मदिन से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कप्तानी कर रहे माही (MS Dhoni) इस बार अपना बर्थडे भारत में नहीं बल्कि विदेश में सेलिब्रेट करेंगे। इसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने दी है और उन्होंने जगह के बारे में भी खुलासा किया है।

भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में जन्मदिन मनाएंगे माही

दरअसल अपने 41वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पूर्व कैप्टन कूल (MS Dhoni) इंग्लैंड पहुंच गए हैं। जिसके बारे में साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर माही की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दी हैं। पत्नी ने उनके फैंस को इस बारे में बताया है कि वो लंदन पहुंच चुके हैं। धोनी के साथ उनकी फैमिली इस समय वेकेशन पर है, जहां वो अपना जन्मदिन भी मनाने वाले हैं।

संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही हैं एक्टिव

साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को गुड बाय कह चुके एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी वो सिर्फ सीएसके टीम का ही हिस्सा हैं। मौजूदा गुजरे सीजन में चेन्नई ने उन्हें 12 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था। 2022 में उन्होंने अपने खेल से फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित भी किया था।

वैद्य से इलाज कराते दिखे थे धोनी

कुछ समय पहले ही भारत के दिग्गज धोनी को लेकर खबर आई थी कि वो रांची में एक वैद्य से अपना इलाज करा रहे हैं। धोनी रांची से 70 किलोमीटर दूर लांपुक के जंगली इलाके में वैद्य वंदन सिंह खेरवार से इलाज करा रहे हैं। करीब एक महीने से धोनी वहां जा रहे हैं और 40 रुपये में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्हें दवा के 20 रुपये और फीस के रुप में 20 रुपये देने पड़ते हैं।

भारत के दिग्गज धोनी एक महीने से हर चार दिन पर वहां जाते हैं और वैद्य वंदन सिंह खेरवार से जड़ी-बूटियां लेते हैं। वैद्य वंदन सिंह के मुताबिक, धोनी के माता-पिता भी उनके यहां आ चुके हैं। जब पहली बार धोनी उनके पास गए थे तो वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे। लोगों ने उन्हें धोनी के बारे में बताया। वैद्य वंदन सिंह के मुताबिक, कैल्शियम की कमी कारण उनके दोनों घुटनों में दर्द है। उन्हें चलने में तकलीफ होती है। वह एक आम मरीज की तरह वहां जाते हैं तो खुद से 40 रुपये देकर इलाज करवाते हैं। पिछली बार 26 जून को धोनी उनके वैद्य के पास गए थे।

Tags: MS Dhoni Birthday, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,