ड्रोन कंपनी से लेकर कई स्टार्टअप में निवेश कर इन 7 कंपनियों से करोड़ो कमाते हैं महेंद्र सिंह धोनी
ड्रोन कंपनी से लेकर कई स्टार्टअप में निवेश कर इन 7 कंपनियों से करोड़ो कमाते हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया का सबसे चमकते सितारे हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान हैं इसमें कोई संदेह कर ही नहीं सकता। अपनी कप्तानी में उन्होने भारत को हर टूर्नामेंट जीतवाया हैं और उनके अलावा यह कारनामा ना उनसे पहले और ना उनके बाद आज तक कोई कर पाया है। धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। लेकिन धोनी ने कुल 7 स्टार्टअप कंपनी में निवेश किया हैं। आइए हम जानते हैं धोनी ने किन-किन कंपनियों में निवेश किया हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने गरूड़ एयरोस्पेस में किया है निवेश

महेंद्र सिंह धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं वो सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। हाल ही में धोनी ने एक ड्रोन स्टार्टअप गरूड़ एयरोस्पेस (GARUD AEROSPACE) में निवेश किया हैं। इस कंपनी की शुरूआत साल 2015 में हुई थी। इस कंपनी के 26 शहरों में 300 से अधिक ड्रोन और 500 पायलट काम कर रहे हैं।

इस कंपनी का फोकस कम बजट में ड्रोन संबंधी काम को करने का हैं। यह कंपनी सेनेटाइजेशन, एग्रीकल्चर, मैपिंग, सिक्योरिटी में सर्विस देगी। कंपनी ने धोनी को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चुना हैं। हालांकि धोनी ने इस केपनी में कितना निवेश किया हैं। इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने इन सारी स्टार्टअप कंपनियों में किया हैं निवेश

ड्रोन गरूड़ एयरोस्पेस के अलावा धोनी 6 कंपनियों में निवेश किया हुआ हैं। साल 2021 में धोनी ने होमलेन (HOMELANE)कंपनी में निवेश किया था। इस कंपनी के साथ धोनी का तीन साल का कांट्रेक्ट हैं। धोनी ने साल 2020 में खाताबुक (KHATABOOK)  कंपनी के साथ ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े थे।

इस लिस्ट में अगली कंपनी का नाम खिलाड़ियों की मदद करने वाली कंपनी रन एडम (RUN ADAM)  हैं इस कंपनी में धोनी ने साल 2018 में इनवेस्ट किया था। इसके साथ ही धोनी कार्स 24 (CARS 24) के साथ 2019 में जुड़े थे। वो इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। धोनी 7इंकब्रूज (7INK BREWS)कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होने के साथ-साथ इस कंपनी के शेयरहोल्डर भी हैं।