MS DHONI BIRTHDAY: महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में क्रिकेट बिरादरी ने लगा दी बधाईयों की झड़ी
MS DHONI BIRTHDAY: महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में क्रिकेट बिरादरी ने लगा दी बधाईयों की झड़ी

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया के सबसे चमकते सितारे हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के सबसे सफल कप्तान हैं इसमें कोई संदेह कर ही नहीं सकता। अपनी कप्तानी में उन्होने भारत (INDIA) को हर टूर्नामेंट जीतवाया हैं और उनके अलावा यह कारनामा ना उनसे पहले और ना उनके बाद आज तक कोई कर पाया है। धोनी को आज हर युवा अपना इंसपिरेशन मानता हैं।

भारत का यह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आज 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी आज 41 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर आज हर बड़ा दिग्गज उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। क्रिकेट में उनके महान योगदान की सराहना भी कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी हुए 41 साल के

साल 2011 विश्व कप फाइनल में जब महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने छक्का मारकर भारत को विश्व कप विजेता बनाया था। हम चाहे कोई भी याद भूल सकते हैं। लेकिन वो एक चीज़ हम कभी भूलकर भी नहीं भूल सकते। जब भारतीय क्रिकेट को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में क्रिकेट का सबसे बड़ा चमकता सितारा मिला था।

आज धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन भले धोनी मैदान में हो या ना हो उनके योगदान को कभी भी कोई नहीं भूल सकता हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी, 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप दिलाया हैं।

धोनी ने भारतीय क्रिकेट को ऊपर पहुंचाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं और आज उनके फैसले भारतीय क्रिकेट को अच्छा फल भी दे रहे हैं। हर भारतीय चाहे वो कोई दिग्गज, हो क्रिकेटर हो या आम फैंस हो हर कोई धोनी के योगदान के कायल हैं। धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी के बर्थडे पर सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लग चुका हैं।

सहवाग सहित दिग्गजों ने लगाया बधाईयों का तांता

वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG), सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR), मोहम्मद कैफ (MOH. KAIF), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट से जुड़ा हर शख्स उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग का कहना हैं- “जब तक पूर्ण विराम नहीं आता, एक वाक्य पूरा नहीं होता।

जब तक धोनी क्रीज पर हैं, तब तक मैच पूरा नहीं हुआ है। सभी टीमों के पास धोनी जैसा व्यक्ति होने का सौभाग्य नहीं है, एक व्यक्ति और खिलाड़ी के रत्न को हैप्पी बी’डे, एमएस धोनी। ओम हेलीकाप्टर नमः।” धोनी के जन्मदिन पर क्रिकेट बिरादरी के ट्वीट कुछ इस प्रकार हैं-

यहां पर देखें ट्वीट