महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले इन 3 खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में बंद हुए सभी दरवाजे, जल्द सुनाएंगे संन्यास की खबर

By Twinkle Chaturvedi On June 24th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले इन 3 खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में बंद हुए सभी दरवाजे, जल्द सुनाएंगे संन्यास की खबर

कोई भी भारतीय खिलाड़ी जब भी क्रिकेट की दुनिया में कदम रखता हैं। उसका सबसे बड़ा सपना यही होता हं कि वो एक दिन अपने भारतीय टीम (INDIA) के लिए खेल सकें। खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में मौका तो मिलता हैं लेकिन साल दरसाल टीम में स्थाई रूप से जगह बनाने में हर खिलाड़ी कामयाब नहीं हो पाता हैं। आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के नेतृत्व में भारत के लिए डेब्यू किया था।

लेकिन यह खिलाड़ी काफी लंबे समय से बाहर हैं अब भारतीय टीम में इनकी वापसी की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

1. वरूण एरॉन

भारतीय खिलाड़ी वरूण एरॉन (VARUN AARON) ने साल 2011 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उनका डेब्यू शानदार था लेकिन चोटिल होने के कारण वो ज्यादा समय पर टीम से बाहर ही रहते थे। उन्होने साल 2015 में अपनाआखिरी मैच खेला था। वरूण एरॉन ने अपने तेज गेंदबाजी से काफी बल्लेबाजों को परेशान किया हैं। वरूण ने भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट मैचों में 18 विकेट और 9 वनडे मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं।

आईपीएल 2022 में वरूण गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे वरूण ने इस सीजन सिर्फ 2 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर पाए हैं। आज भारतीय टीम में नए युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। ऐसे में वरूण जिन्होने काफी लंबे समय टीम से बाहर बिताया हैं। उनकी वापसी की कोई उम्मीद दिखाई नहीं देती हैं।

2. राहुल शर्मा

राहुल शर्मा (RAHUL SHARMA) ने साल 2011 के आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में मौका पाया था। साल 2011 में राहुल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें इस सीरीज में डेब्यू नहीं मिल पाया था। फिर साल 2011 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिला हैं। राहुल शर्मा एक स्पिन गेंदबाज हैं।

राहुल ने अभी तक मात्र सिर्फ 4 वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होने 6 विकेट प्राप्त किए हैं। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो राहुल ने साल 2012 में भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन अब तक उन्होने मात्र 2 टी-20 मैच ही केले हैं। आज भारतीय टीम में स्पिनर गेंदबाजों की कमी नहीं हैं। ऐसे में राहुल शर्मा की टीम में वापसी मुश्किल दिखाई देती हैं।

3. परवेज रसूल

परवेज रसूल (PARVEZ RASOOLL) जम्मू कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे जिन्होने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई थी। परवेज एक ऑलराऊंडर के तौर पर अपना खेल दिखाते थे। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम में मौका मिला था।

लेकिन इसके बाद बांग्लादेश के साथ हुई सीरीज में परवेज को भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। अपने डेब्यू मैच में ही परवेज ने 2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद साल 2017 में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 1 विकेट और 5 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद परवेज को आज तक भारतीय टीम में मौका नहीं मिला।

Tags: परवेज रसूल, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल शर्मा, वरूण एरॉन,
Exit mobile version