महेंद्र सिंह धोनी को भुलाये नही भूलते होंगे उनके यह 3 शर्मनाक रिकॉर्ड्स, इसकी वजह से हुई थी उनकी आलोचना

By Aditya tiwari On June 30th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी को भुलाये नही भूलते होंगे उनके यह 3 शर्मनाक रिकॉर्ड्स, इसकी वजह से हुई थी उनकी आलोचना

इंडिया क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले और अपने फैन्स के लिए भगवान कहे जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) की जितनी तारीफ की जाये वो कम है इंडिया को सभी बड़े टूर्नामेंट में विजेता बनाने वाले धोनी एक मात्र कप्तान है. मैच में उनकी आकर्षक करने वाली कप्तानी हो या बतौर फिनिशर मैच को बेहतरीन तरह से फिनिश करना सभी तरह से धोनी अच्छा करते हुए दिखे है.

हालांकि इन सब उपलब्धियों के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी के कुछ ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड है, जिनको धोनी और उनके फैन्स  भुलाये नही भूलते होंगे. आज हम अपने लेख के जरिये महेंद्र सिंह धोनी के उन 3 रिकॉर्ड के बारे में बतायंगे जो उनके करियर के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड थे.

1. एशिया के बाहर एक भी शतक नहीं

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी जिनकी बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है और धोनी ने कई शानदार पारिया खेल कर  अपने दम पर भारत को कई मैच जिताए हैं. इसी वजह से उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी कहा जाता है इतने दिग्गज बल्लेबाज होने के बावजूद भी उन्होंने एशिया के बाहर एक भी शतक नहीं लगाया है.

बता दे की अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक 16 शतक लगाए हैं.जहा उन्होंने  वनडे में 10 और टेस्ट में 6 शतक लगाए हैं. यहां तक कि टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया हुआ है. हालांकि यह सब शतक उनके बल्ले से भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में ही आए हैं. धोनी ने एशिया के बाहर कई मैच और सीरीज खेले हैं लेकिन फिर भी उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया.

2. लगातार 4 टेस्ट सीरीज हारी

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने क्रिकेट जगत में उन बुलंदियों को छुआ जिसका सपना हर भारतीय देखता है. धोनी ने सभी फॉर्मेट में टीम का अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है. टेस्ट में भी धोनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का अपने ही घर में सफाया किया था. हालाकि इन शानदार रिकॉर्ड के साथ महेंद्र सिंह धोनी के नाम ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जिन्हें वह शायद भूलना चाहेंगे.

जी हाँ धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 4 टेस्ट सीरीज हारी थी. 2013 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया जहां टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से हार मिली और  2014 में  इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से सीरीज में शिकस्त मिली तो वही 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम 0-2 से हार का सामना करना पड़ा.

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारना

महेंद्र सिंह धोनी

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने का ये खराब रिकॉर्ड उनके नाम तब दर्ज हुआ जब भारतीय टीम ने 2015 में बांग्लादेश का दौरा किया था. जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे सीरीज भी खेली थी. भारतीय टीम इस सीरीज में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ दो लगातार मैच हारी थी.

इसी कारण से भारत को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का मुह देखना पड़ा था. बता दें की पहले वनडे में भारत को 79 रनों से हारना पड़ा तो वही  दूसरे वनडे में 6 विकेट से हार मिली थी. महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारने वाले पहले कप्तान हैं और यह शर्मनाक रिकॉर्ड अभी भी उन्हीं के नाम है.

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, भारतीय टेस्ट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, रिकॉर्ड,