VIDEO: मोहम्मद शमी ने पहले चेतेश्वर पुजारा को जीरो पर किया क्लीन बोल्ड, फिर उनके ऊपर कूद-कूदकर मनाया जश्न
VIDEO: मोहम्मद शमी ने पहले चेतेश्वर पुजारा को जीरो पर किया क्लीन बोल्ड, फिर उनके ऊपर कूद-कूदकर मनाया जश्न

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) लीस्टेरशायर (Leicestershire) के खिलाफ अभ्यास मैच में शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेलने से पहले टीम इंडिया (Team India) काउंटी क्रिकेट टीम लीस्टेरशायर के साथ अभ्यास मैच खेल रही है। लेकिन इस मुकाबले में अबतक भारत के बड़े धुरंधर धराशाही होते हुए नजर आ रहे हैं, आज यानी 24 जून को इस मैच का दूसरा दिन है। लीस्टेरशायर की ओर से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा इस मैच में सिर्फ 6 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए।

चेतेश्वर पुजारा अभ्यास मैच में नहीं खोल पाए खाता

लीसेस्टरशायर (Leicestershire) की पारी के दौरान एक नजारा ऐसा देखने के लिए मिला जिसको देखने के बाद सब हैरान रह जाएंगे। हुआ ये कि, लीसेस्टरशायर की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर से सभी को निराश किया।

इस दौरान वह बिना खाता खोले ही मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का शिकार बन गए। जिसके बाद शमी ने इस विकेट का जश्न शनदार अंदाज में मनाया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस विडियो में आसानी से देखा जा सकता है की शमी विकेट लेने के बाद पुजारा के कंधों पर हाथ रखकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

1 जुलाई को इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि भारत और इंग्लैंड के बीच इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत 1 जुलाई से होने वाली है। ये मैच पिछले साल की पटौदी ट्रॉफी सीरीज का 5वां टेस्ट मैच है जो कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया था। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 की बढ़त के साथ आगे हैं।

इस मैच का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर भी पड़ने वाला है। जिसके लिए टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। इस दौरे पर भारत को टेस्ट मैच के अलावा 3 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है।