मोहम्मद शमी एनसीए में कर रहे जमकर कड़ी मेहनत, इस सीरीज से पहले करना चाहते हैं खुद को फिट

By Adeeba Siddiqui On December 14th, 2022
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी: भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है जहां उसे वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज का अंत कुछ दिनों पहले हुआ है, जिसमें बांग्लादेश ने बाजी मारी है. अब आज यानी 14 दिसंबर से दोनो के बीच की टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ है. भारतीय टीम में इस टेस्ट सीरीज पहले कुछ बदलाव किए गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भारत की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है, जिसके पीछे का कारण है भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की गंभीर चोट.

जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है. वजन उसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोटिल थे और अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए थे जिसके चलते उनके रिप्लेसमेंट में खिलाड़ी को शामिल कर उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है. अब इन सब के बीच मोहम्मद शमी की चोट और हेल्थ की एक बड़ी खबर सामने आई है. चलिए जानते हैं पूरी खबर को.

मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारत के बांग्लादेश दौरे पर आने से पहले चोट लग लगी थी, जिसके चलते वो टीम से बाहर हो गए थे और ट्रीटमेंट के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे. मोहम्मद शमी को एनसीए में रिहैब से गुजरना पड़ा था. हाल में मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो खूब परिश्रम करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में मोहम्मद शमी को जिम में देखा जा सकता है जहां वो भारी भारी वजन उठा रहे हैं. आपको बता दें की मोहम्मद शमी को लंबे समय से भारतीय टीम के बाहर रखा गया है. आखिरी बार उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में देखा गया था. इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे से भी शमी बाहर थे. वहीं अब बांग्लादेश के खिलाफ मौका मिला था तो वो चोटिल हो बैठे और मौका हाथ से गवा दिया.

आगामी टेस्ट सीरीज से पहले होना चाहते हैं फिट

भारत और बांग्लादेश के बीच आज से टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ है. ये टेस्ट सीरीज इस साल यानी साल 2022 का आखिरी मुकाबला होना है. इसके बाद अब भारत को अपना अगला मुकाबला साल 2023 जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. वहीं भारत को अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर होगी.

अब ऐसे में मोहम्मद शमी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के इस टेस्ट से पहले फिट होना चाहते हैं ताकि वो इस टेस्ट का हिस्सा बन भारत को जीत दिलाने में सहायता कर सकें. आपको बता दें भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसे अपने आगामी सभी टेस्ट मुकाबले जीतने होंगे, तभी ऐसा मुमकिन हो सकेगा.

Tags: एनसीए, मोहम्मद शमी,
Exit mobile version