मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने दिलक़श अदाओं से फैंस को किया क्लीन बोल्ड, इस VIDEO से चढ़ाया इंटरनेट का पारा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां (Hasin Jahan) इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंटरनेट पर अपनी फोटोज और वीडियोज के जरिए हसीन जहां कहर ढा रहीं हैं। मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
हसीन जहां के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग ही लगा दी है। वीडियो में हसीन जहां ने अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को घायल कर दिया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।
शमी की वाइफ हसीन जहां ने इंटरनेट पर लगाई आग
शमी की वाइफ हसीन जहां ने इंटरनेट पर लगाई आग
हसीन जहां इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर हसीन जहां (Hasin Jahan) के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग लगातार इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हसीन जहां (Hasin Jahan) एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चीयर लीडर भी रही हैं। हसीन जहां अपनी फिटनेस का भी बहुत ध्यान रखती हैं। सोशल मीडिया पर काफी लोग हसीन जहां (Hasin Jahan) को फॉलो करते हैं।
शमी और हसीन जहां का चल रहा विवाद
शमी और हसीन जहां का चल रहा विवाद
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं। इन दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है। बता दें कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है।
हसीन ने शमी पर लगाए थे दूसरी औरतों से संबंध का आरोप
हसीन ने शमी पर लगाए थे दूसरी औरतों से संबंध का आरोप
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और हसीन जहां (Haseen Jahan) की शादी 7 अप्रैल 2014 में हुई थी। जिसके कुछ सालों के बाद शमी की पत्नी ने उनपर दूसरी औरतों के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया था साथ ही हसीन, शमी पर बलात्कार जैसा गंभीर आरोप भी लगा चुकी हैं।
शमी पर लगाया था रेप का आरोप
शमी पर लगाया था रेप का आरोप
बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाए गए मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। हसीन जहां ने शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था, जबकि उनके भाई हासिद अहमद पर धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था।
मॉडल रही हैं हसीन
मॉडल रही हैं हसीन
बता दें कि मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से शादी की थी। हसीन एक मॉडल थीं। फिर वो कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। फिर शमी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की। शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे।
Tags: मोहम्मद शमी, हसीन जहां,