“असली फैन कभी पलटते नहीं हैं”- मोहम्मद शमी का अपने ही फैंस पर फूटा गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब

By Twinkle Chaturvedi On November 4th, 2022
मोहम्मद शमी

भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट बन वर्ल्ड कप में उतरे मोहम्मद शमी के लिए यह टूर्नामेंट अब तक बेहद सही जा रहा हैं। पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP)  खेलने के बाद आस्ट्रेलिया के साथ वॉर्मअप मैच में ही शमी भारत के लिए टी20 खेलते हुए नजर आए, जिसमें मात्र 1 ओवर डाल कर ही उन्होने गेम पलट दिया और भारत जीत गई थी।

इस प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिली और वह किसी को भी निराश नहीं कर रहे हैं। लेकिन शमी का वर्ल्ड कप के मैचों में वह प्रदर्शन देखने को नहीं मिला जिसकी झलक हमने वॉर्मअप मैच में देखी थी जिसके चलते फैंस उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए शमी ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं।

मोहम्मद शमी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के हर मुकाबले में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अमूमन हर मैच में उनके नाम विकेट हैं, लेकिन मोहम्मद शमी का वह अंदाज जिसके लिए वह जाने जाते हैं वह अब तक जर नहीं आया हैं जिसे लेकर कुछ फैंस उनको ट्रोल करते हुए नजर आते हैं। कल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शमी शुरूआत में महंगे नजर आ रहे थे।

फिर उन्होने बारिश के बाद खेल शुरू होने के बाद 1 विकेट और अच्छी खासी गेंदबाजी की। लेकिन फैंस उनसे ज्यादा की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब शमी ने ट्रोलर्स ने परेशान होते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई है। एक प्रेस कॉन्प्रेंस के दौरान शमी ने कहा हैं-

“असली फैन वो नहीं होता जो तुम्हें पल में ही हीरो से जीरो बना दें। अगर कोई सच्चा क्रिकेट प्रेमी हैं तो वो अपने मन पसंदीदा खिलाड़ी को हमेशा ही सपोर्ट और प्यार करेगा। उसको इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखा रहा हैं या खराब।”

शमी ने वर्ल्ड कप में अब तक लिए हैं 4 विकेट

मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमंराह के रिप्लेसमेंट होने का काम अच्छे से संभालते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन फैंस को हमेशा ही अपने पसंदीदा खिलाड़ी से ज्यादा की उम्मीद रहती हैं, अब वर्ल्ड कप में आगे भी मैच आने वाले हैं जिनमें शमी भारत के लिए मैच विनर बनते हुए नजर आ सकते हैं।

मोहम्मद शमी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक 4 मैचों में 90 रन दिए और 4 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में वह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। भारत के युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

 

Tags: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी,