ENG vs AFG: “हम अपनी गलतियों से सीखेंगे”- हार के बाद टीम को बैक करते नजर आए मोहम्मद नबी, इन खिलाड़ियो पर निकाला अपना गुस्सा

मोहम्मद नबीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में आज 22 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड (ENGLAND) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में शाम 4ः30 बजे से खेला जा रहा था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो की सही साबित होते हुए नजर आया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों की सटीक गेंदबाजी के चलते अफगानिस्तान की टीम मात्र 112 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी।
जवाब में अफगानिस्तान के गेंदबाजो ने भी खेल दिखाने की कोशिश की लेकिन बोर्ड पर उतने ज्यादा रन नहीं थे। जिसके चलते 5 विकेट खोकर इंग्लैंड ने 5 विकटों से जीत हासिल कर ली हैं। अफगानिस्तान टीम को टूर्नामेंट की शुरूआत हार के साथ करनी पड़ी हैं। इस हार के बाद कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-
यह अच्छी शुरूआत नहीं हैं- मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान की टीम आज पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आई, लेकिन कोई भी बल्लेबाज आज क्रिज पर अपने पैर टिका नहीं पाया। आज अफगानिस्तान के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाजों ने थोड़ी अच्छी पारी खेली, जिसमें इब्राहिम जद़रान की 32 रन की पारी और उसमान घनी की 30 रनों की पारी शामिल हैं। इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते अफगानी टीम 112 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी।
इंग्लैंड से 5 विकेट से हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-
“यह अच्छी शुरुआत नहीं है, लेकिन हमने अच्छी क्रिकेट खेलने की पूरी कोशिश की. सभी जानते हैं कि इंग्लैंड बेहतरीन टीमों में से एक है। पिच इंग्लैंड के लिए अधिक उपयुक्त थी। हमने बोर्ड पर अच्छा स्कोर नहीं किया। उन्होंने 2-3 अच्छे कैच लपके।”
हम 140-150 तक नहीं पहुंच पाए- मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी जितनी खराब थी उससे कहीं ज्यादा अच्छी आज उनकी गेंदबाजी थी। इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाजी अटैक को भी गेंदबाजों ने अपनी फिरकी से फंसा कर रखा। अगर आज अफगानी टीम 150 के आस-पास भी पहुंचती तो यह बहुत करीबी मैच होता जिसके मोहम्मद नबी भी मानते हुए नजर आए। उन्होने आगे बात करते हुए कहा कि-
Tags: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2022, मोहम्मद नबी,“हमने सोचा था कि 140-150 का कुल मुकाबला अच्छा होगा लेकिन हम वहां नहीं पहुंच सके। अगर हम अच्छा स्कोर बनाते हैं तो हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं। मुझे, राश और मुजीब को बीबीएल में खेलने का अनुभव है। हम अगले मैच में अपनी गलतियों से सीखना चाहेंगे।”