IND vs AFG: “हम मानसिक रूप से तैयार नहीं थे”- भारत से करारी शिकस्त के बाद मोहम्मद नबी का आया बड़ा बयान

By Twinkle Chaturvedi On September 9th, 2022
IND vs AFG: "हम मानसिक रूप से तैयार नहीं थे"- भारत से करारी शिकस्त के बाद मोहम्मद नबी का आया बड़ा बयान

मोहम्मद नबीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 चरण का पांचवा मुकाबला  (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के शानदार शतकीय पारी के चलते 212 पर रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान भारतीय टीम के आगे बुरी तरह पिट गई। भारत ने 101 रनों से मैच को जीतकर अपने टूर्नामेंट का शानदार अंत किया हैं। वहीं अफगानिस्तान की टीम जिस शुरूआत से उतरी थी, उस हिसाब से उनके लिए यह अंत काफी निराशाजनक हैं। इस हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MOH.NABI) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

हम भारत के खिलाफ खेल के लिए तैयार नहीं थे- मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान की टीम ने एशिया कप 2022 की शुरूआत शानदार तरीके से की थी। ग्रुप स्टेज में टीम ग्रुप-बी में पहले पायदान पर भी थी। लेकिन वहां से सुपर-4 में जाने के बाद चीजें एक जैसी नहीं रही। पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने बिल्कुल उम्मीद छोड़े बिना लड़ती रही।

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद आज के बड़े हार के बाद भी टीम के हाथ निराशा ही लगी हैं। कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) ने आज भारत से 101 रनों के हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए बताया कि कैसे टीम मानसिक तनाव में हैं, और यह मैच खेलने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। मोहम्मद नबी ने कहा-

“उस रात पाकिस्तान से खेलना वाकई मुश्किल था, कड़ा खेल और सीधा अगला गेम भारत के खिलाफ है, पूरी तरह से कठिन। हम इस मैच के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। हमने तैयारी करने की पूरी कोशिश की लेकिन लड़के मानसिक रूप से तैयार नहीं थे।”

हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की- मोहम्मद नबी

 

आज अफगानिस्तान को दोनों ही पारियों में भारत के आगे मुंह की खानी पड़ी। दोनों ही पारियों में भारतीय टीम अफगानी टीम पर दबाव बनाती ही रही। पहली पारी में विराट कोहली और केएल राहुल की पारी ने गेंदबाजों को ध्वस्त किया। उसके बाद दूसरी पारी में भुवनेश्वर कुमार ने बल्लेबाजों की नींदें ही उड़ा दी। कप्तान मोहम्मद नबी ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे बात करते हुए कहा-

“आज हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, जिस तरह केएल राहुल और कोहली ने शुरुआत की, हमने कैच भी गिराए और बल्लेबाजी में हमें इतनी स्विंग की उम्मीद नहीं थी. एक कप्तान के रूप में हमने जिस तरह से टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, उसका मनोबल ऊंचा था, हमने अच्छा अंत नहीं किया लेकिन हम अच्छा खेले।”

 

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम अफगानिस्तान, मोहम्मद नबी,