41 साल के मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन गेंदबाजों में जाने जाते हैं। मिचेल जॉनसन की पत्नी जेसिका बर्टिक हैं। जेसिका बर्टिक इस शादी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ी शामिल हुए थे। वह क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ में काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी पर्सनल फोटोज काफी वायरल होती रहती हैं।
पत्नी की पसंद और पत्नी से नाराज हैं मिचेल की मां
साल 2011 में जेसिका बर्टिक से शादी की थी। हालांकि उनकी मां इस शादी से नाराज थीं। उनकी पत्नी जेसिका ने कराटे में ब्लैक बेल्ट चैम्पियन का ख़िताब जीता है। जेसिका ने कराटे में नेशनल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सारे पुरस्कार जीते है। मिचेल जॉनसन की मां उनकी शादी से अभी भी नाराज हैं।
वे कहती है कि जेसिका ने उनके बेटे को छीन लिया है। जब से उसने उस लड़की से शादी की है उसने मेरे घर पर 1 दिन भी नहीं बिताया है। हालांकि दोनों साथ में काफी इंज्वाय करते हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।
क्रिकेट में कुछ ऐसा है उनका रिकॉर्ड
मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक रह चुके हैं। उन्हें 2005 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2007 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने सिर्फ 73 टेस्ट मैच में 300 से अधिक विकेट लिए हैं।
इसके अलावा उन्होंने 153 वनडे मैच में 239 विकेट लिए हैं। वह आखिरी बार साल 2015 में अपने नेशनल टीम के लिए मैदान पर उतरे थे। जॉनसन आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं। आपको बता दें कि जॉनसन लीजेंड्स क्रिकेट लीग में इंडिया कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट में इंडिया कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है।
