मिताली राज
मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (INDIAN WOMENS CRICKET TEAM) की पूर्व कप्तान मिताली राज़ (MITHALI RAJ) ने आज 8 जून 2022 को क्रिकेट के तीनों फार्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हैं। मिताली ने पूरे 23 साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अपना योगदान दिया हैं। आज अपने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की घोषणा कर मिताली ने सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया में लोग काफी इमोशनल हो गए हैं। लोग उन्हें महिला क्रिकेट को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए शुक्रिया कर रहे हैं और उनके लिए अपना प्यार भी जाहिर कर रहे हैं।

2 दशक से भी ज्यादा समय क्रिकेट को देने के बाद मिताली ने कहा अलविदा

Mithali Raj Biography: Age, Early Life, Sports Career, Stats, Cricket Records, Net worth check here

मिताली राज ने पूरे 23 साल यानि 2 दशक से भी ज्यादा समय भारतीय महिला क्रिकेट को दिया हैं। मिताली ने पूरी दुनिया में महिला क्रिकेट को कई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया हैं। मिताली ने 39 साल की उम्र में क्रिकेट के तीनों फार्मेटों से संन्यास ले लिया हैं। मिताली विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला हैं। उन्होने 232 वनडे मैचों में 7805 रन बनाए हैं। मिताली इसी साल 2022 में महिला विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आई थी। उनके रिटायरमेंट पर फैंस सोशल मीडिया में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मिताली राज़ के रिटायरमेंट पर फैंस की प्रतिक्रिया

Indian Women Odi Cricket Captain Mithali Raj Becomes First Indian Batswoman To Score 10000 International Runs - मिताली राज ने रचा इतिहास: 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज -

मिताली के रिटायरमेंट की खबर सुनने के बाद हर फैंस सोशल मीडिया में अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोई उनके क्रिकेट में योगदान, तो कोई उनकी बेहतरीन पारी को याद कर अपना प्यार जता रहे हैं। आइए हम आपको टि्वटर में मिताली के रिटायमेंट के बाद फैंस द्वारा किए गए कुछ टि्वट को दिखाते हैं-