WOMEN WORLD CUP 2022: मिताली राज सहित इन भारतीय महिला क्रिकेटरों ने इस विश्व कप में ही बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास

मिताली राज (MITHALI RAJ) ने महिला विश्व कप 2022 (WOMEN CRICKET TEAM 2022) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 68 रन की शानदार पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इसके पहले भी इनके पास कई बड़े रिकॉर्ड थे और अब मिताली राज से साथ ही कई और भारतीय महिला क्रिकेटरो ने मिलकर 10 बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं.
वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड
आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिताली राज (MITHALI RAJ) ने 95 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जिसके चलते महिला विश्व कप (Women’s world Cup) उनकी यह 12वीं फिफ्टी है. मिताली यह रिकॉर्ड बनाकर वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं. मिताली राज (MITHALI RAJ) के अलावा न्यूजीलैंड की विस्फोटक बल्लेबाज देबोराह हॉकली भी महिला विश्व कप में 12 फिफ्टी लगा चुकी हैं.
मगर वह मिताली राज (MITHALI RAJ) से औसतन अधिक मैच खेलीं हैं. वहीं झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA), पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा (SNEH RANA) के नाम भी महिला विश्व कप के बड़े रिकॉर्ड हैं. हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) और स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने इस विश्व कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी की जोकि महिला विश्व कप में चौथे विकेट की सबसे लम्बी साझेदारी है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रच रही हैं इतिहास
झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) ने महिला विश्व कप (WOMEN WORLD CUP) में 41 विकेट झटके जोकि टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट का रिकॉर्ड है. वहीं हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने 20 छक्के लगा कर टूर्नामेंट में सर्वधिक छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं दूसरी ओर स्नेह राणा (SNEH RANA) और पूजा वस्त्राकर (POOJA VASTRAKAR) ने पाकिस्तान के खिलाफ सातवें विकेट के लिए 122 रनों को जोड़कर सातवें विकेट के लिए महिला विश्व कप (WOMEN WORLD CUP) में एक नया कीर्तिमान रचा जोकि सातवें विकेट के लिए सबसे लम्बी साझेदारी है.
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, मिताली राज,