गोल्ड जीतने के बाद आस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लैनिंग ने लिया बड़ा फैसला, यह ऐलान कर आस्ट्रेलिया को दे दिया बड़ा झटका

By Twinkle Chaturvedi On August 10th, 2022
गोल्ड जीतने के बाद आस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लैनिंग ने लिया बड़ा फैसला, यह ऐलान कर आस्ट्रेलिया को दे दिया बड़ा झटका

मैग लैनिंगः कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) और आस्ट्रेलिया महिला टीम (AUSTRALIA WOMEN TEAM) ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। आस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में 9 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने का काम किया हैं।

आस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग (MEG LANNING) ने आस्ट्रेलिया को गोल्ड मेडल दिलाकर नए युग का प्रारंभ किया हैं। पर हाल ही में मैग लैनिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। मैग ने क्रिकेट से ब्रेक लेने की घोषणा कर दी हैं।

मैन लैनिंग ने बनाई क्रिकेट से दूरी

आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मैग लैनिंग (MEG LANNING) जिन्होने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार कप्तानी करते हुए गोल्ड मेडल अपनी टीम को जीतवाया हैं। मैग ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश को गौरवान्वित करने के साथ-साथ महिला क्रिकेट को भी नई ऊंचाईयां देने का काम किया हैं। लेकिन मैग ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद चौंकाने वाली खबर का खुलासा किया हैं। मैग ने क्रिकेट से निजी कारणों के चलते ब्रेक लेने का फैसला कर लिया हैं। मैग दोबारा कब क्रिकेट के मैदान पर कदम रखेंगी। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।

मैग लैनिंग ने अपने क्रिकेट से ब्रेक लेने की बात पर कहा हैं कि-

“कुछ वर्षों से की व्यसत्ता के बाद मैंने खुद पर ध्यान केंद्रित करने में समय बिताने के लिए क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय लिया हैं। मैं क्रिकेट आस्ट्रेलिया और मेरे साथियों के सर्मतन के लिए आभारी हूं। मैं चाहती हूं कि इस दौरान मेरी गोपनीयता का सम्मान किया जाए। “

द हंड्रेड के आगामी सीजन का बनने वाली थी हिस्सा

द हंड्रेड (THE HUNDRED) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ENGLAND CRICKET BOARD) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक क्रिकेट लीग हैं। जिसमें 8 पुरूष और आठ महिला टीमें भाग लेते हैं। आस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लैनिंग भी इस लीग का हिस्सा बनकर टीम ट्रेंट रॉक्टेस (TRENT ROCKETS) का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देने वाली थी। लेकिन अब वो इस लीग में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगी। आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भी मैग के फैसले का सम्मान किया हैं।

हाल ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मैग लैनिंग ने भारतीय टीम को हराकर गोल्ड पदक अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में आस्ट्रेलिया ने दो बार भारत को हराया हैं। 30 वर्षीय मैग लैनिंग ने अब तक 100 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होने 53.13 की औसत से 4463 रन बनाए हैं। जिसमें 15 शतक और 19 अर्धशतक भी उनके नाम शामिल हैं। मैग ने 124 अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों में अपनी भागीदारी दिखाई हैं। जिसमें 2 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 3211 रन बनाए हैं। क्रिकेट फैंस को मैग की वापसी का इंतजार रहेगा।

Tags: आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड, आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम, मैग लैनिंग,
Exit mobile version